सुरंगों के निर्माण से आकांक्षी जिला चंबा के विकास को मिलेगी गति- विधानसभा अध्यक्ष

by
चंबा, 31 जुलाई- विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा जिला देश के आकांक्षी जिलों में शामिल किया गया है। यहां की भौगोलिक विषमताओं के चलते यदि जिले में सुरंगों के निर्माण को प्राथमिकता मिले तो जिला के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कही। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी से जिला मुख्यालय चंबा को कनेक्ट करने वाली सुरंग का निर्माण शुरू करवाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने पधरी और साच जोत के नीचे सुरंग के अलावा होली- उत्तराला सुरंग के निर्माण की भी वकालत की।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने सुरंगों के निर्माण के मुद्दे का पक्ष रखा भी है और आगे भी इस दिशा में पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि चंबा जिला आकांक्षी जिला है, ऐसे में केंद्र को जिला के विकास के लिए विशेष आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा के ऐतिहासिक चौगान का जिक्र करते हुए कहा कि यह मैदान चंबा नगर की लाइफ लाइन है। इसका समुचित रखरखाव हर हाल में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिंजर मेला आयोजन से जो आय प्राप्त होती है उसका 20 प्रतिशत चौगान के रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में आयोजन को और ज्यादा बेहतर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा जिला की समृद्ध लोक संस्कृति का परिचायक है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं और खेल स्पर्धाओं के आयोजन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और गैर सरकारी सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने अव्वल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए।
‘बागवानी प्रदर्शनी को मिला पहला पुरस्कार’
उन्होंने मिंजर मेला प्रदर्शनी के बेहतरीन स्टालों के पुरस्कार भी वितरित किए। बागवानी विभाग को पहला पुरस्कार मिला। कृषि विभाग दूसरे जबकि वन विभाग का प्रचार मंडल तीसरे स्थान पर रहा। चौथा पुरस्कार नाबार्ड और समग्र शिक्षा के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को हासिल हुआ।
मिंजर मेला आयोजन समिति द्वारा आयोजन से जुड़े जिन अधिकारियों को सम्मानित किया गया उनमें जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच भी शामिल रहे। आज ही 35 वर्षों के सेवा काल के बाद वे सेवानिवृत्त हुए।
चंबा के विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार का मिंजर मेला सभी के सार्थक प्रयासों से सफल हुआ है। उन्होंने मिंजर मेला आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों का भी धन्यवाद किया।
इस मौके पर पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी, राज्य पथ परिवहन निगम के निदेशक सुरजीत भरमौरी, चुराह कांग्रेस के नेता यशवंत खन्ना के अलावा उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, आईएएस प्रोफेशनल इशांत जसवाल, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम अरुण कुमार, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानी, कृषि, फूलों की खेती, तबाह, केसीसी पर राहत दे सरकार : जयराम ठाकुर

अनुराग ठाकुर, सिकंदर कुमार के साथ जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा बच्चों से अपील अपने अभिभावकों के निर्देशों के करे पालन जो घर रहने लायक़ नहीं उन्हें भी पूर्ण क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माताओं, किशोर लड़कियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर रहेगा फोक्स : कुपोषण की चुनौती से निपटने को मिशन मोड में चलेगा पोषण अभियान: डीसी

धर्मशाला, 01 सितंबर। कांगड़ा जिला में पोषण अभियान कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने शुक्रवार को रेडक्रास भवन में पोषण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध उत्पादकों ने परिवहन सब्सिडी दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त : कामधेनु हितकारी सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला :  कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दूध उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पंजीकृत दूध समितियों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं हेतू प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

ऊना, 20 अप्रैल – जिला मुख्यालय ऊना में मानक और लेवलिंग योजना के तहत इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निदेशालय द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!