सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र व जीटीओ के लिए साक्षात्कार 23, 24, 25 व 26 मई को

by

ऊना – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड हेतू सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र, जीटीओ के विभिन्न पद भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 23 मई को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली, 24 मई को उप रोजगार कार्यालय अंब, 25 मई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना व 26 मई को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड कम्पनी को 150 अभ्यार्थियों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक होने के साथ-साथ आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा मासिक वेतन 16, 500 से 19 हज़ार रूपये, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस व पेंशन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, आधार कार्ड व बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 7807306334 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन कॉलेज में युवाओं को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ को लेकर किया जागरूक

ऊना, 26 मार्च। लोकसभा चुनाव को लेकर ऊना जिले में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की विधानसभा क्षेत्र के 71 गांव के लिए वरदान सिद्ध होगी नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन योजना

भ्रामक प्रचार अथवा शरारती तत्वों के बहकावे में न आने की अपील अर्की  : सोलन जिला के अर्की उपमण्डल में लगभग 06 करोड़ रुपए की लागत से नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर के छात्रों को नामी कंपनियों में मिला रोजगार

हमीरपुर 15 दिसंबर। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कंपनियों ने संस्थान में दस्तक देनी शुरू कर दी है। भारतीय मिठाइयों और स्नैक्स की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विस क्षेत्र में एक दिन में 42 करोड़ 33लाख रूपए के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए शिलान्यास व लोकार्पण

हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 8 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसे जमीनी हकीकत...
Translate »
error: Content is protected !!