सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के विभिन्न पद : एसआईएस में भरे जाएंगे

by

ऊना, 18 अप्रैल – एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती के लिए विभिन्न शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर भर्ती अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर भर्ती के लिए 24 अप्रैल को बीडीओ कार्यालय हरोली, 25 अप्रैल को बीडीओ कार्यालय अंब, 26 अप्रैल को बीडीओ कार्यालय गगरेट, 27 अप्रैल को बीडीओ कार्यालय बंगाणा तथा 28 अप्रैल को एसआईएस टेªनिंग झबोला शाहतलाई में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइज भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होने के साथ-साथ शारीरिक मापदंड लम्बाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर तथा उम्र 21 से 37 के बीच तथा वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा और 90 किलोग्राम से कम होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 78073-06334 व 7060179415 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जितना शानदार विजयी जुलूस, उतना ही खर्चा नेताओं के खाते में : विजयी जुलूस में ढोल नगाड़ों, मिठाई व मालाओं के चुनावी खर्च में जुड़ेंगे पैसे

हिमाचल प्रदेश। विजयी जुलूस में बजने वाले ढोल, नगाड़े और बैंड तक का खर्चा नेताओं की जेब से निकलेगा। जलेबी, लड्डू और अन्य मिठाई बांटी तो उसका खर्च भी नेताओं के खाते में जुड़ेगा।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज : स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते , आयुष्मान योजना के लाभार्थी

चंडीगढ़ : आयुष्मान योजना के लाभार्थी अब अपना कार्ड खुद या किसी भी अन्य व्यक्ति के सहयोग से बना सकेंगे। इसके लिए अब केवल सरकारी कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आयुष्मान आपके द्वार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के लिए नाबार्ड से 713.87 करोड़ रुपये की 73 योजनाएं स्वीकृत : मुख्यमंत्री….मुख्यमंत्री ने ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए पहले दिन के पहले सत्र में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक सत्र के मध्य में नहीं किए जाए शिक्षकों के तबादले – हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश

रोहित भदसाली। शिमला :  शैक्षणिक सत्र के बीच में शिक्षकों के तबादले न करने के हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट  ने कहा कि सरकार अपने आदेशों का सख्ती से पालन करे...
Translate »
error: Content is protected !!