सुल्तानपुर वार्ड में नगर परिषद द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

by

एएम नाथ। चम्बा : नगर परिषद चंबा के सौजन्य से आज सुल्तानपुर वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य वार्ड क्षेत्र को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना था।

स्वच्छता अभियान में नगर परिषद के सहायक अभियंता संजीव कुमार तथा कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर की देखरेख में सुल्तानपुर मुख्य चौक के समीप सड़क से नीचे के क्षेत्र में बने हॉटस्पॉट स्थल में प्रेरणा द इंस्पिरेशन सामाजिक संस्था के स्वयंसेवकों तथा नगर परिषद के कर्मियों के सहयोग से सूखा एवं गीला कचरा तथा प्लास्टिक पदार्थों को इकट्ठा कर इनका उचित निस्तारण किया गया।


सहायक अभियंता संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों को डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए परिषद की और से सफाई कर्मी प्रतिदिन लोगों के घरों से सूखा और गीला कचरा इकट्ठा करते हैं।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित बनाई जाएगी।


कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर ने बताया कि ऐसे स्वच्छता अभियान नियमित अंतराल के भीतर सभी वार्डों में चलाए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य
लोगों में जागरूकता लाना तथा हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रिपल मर्डर को पोते ने दिया अंजाम : दादा-दादी और बड़े दादा को उतारा मौत के घाट

गोरखपुर  : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को अपने दादा-दादी और बड़े दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मोतीराम अड्‌डा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 अस्थमा रोगियों में से कम से कम एक भारत में : डॉ. सुरेश गोयल

होशियारपुर: , 18 सितंबर: “अनुमानित 1.5-2 करोड़ अस्थमा रोगियों के साथ, वैश्विक स्तर पर हर 10 अस्थमा रोगियों में से कम से कम एक भारत में रहता है।” बुधवार को लिवासा अस्पताल में बचपन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के विजेताओं को उपायुक्त ने वितरित किए चैक व ईनाम : रेड क्रॉस के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदो की सहायता की जा रही – DC जतिन लाल

ऊना, 15 मार्च – जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 26 जनवरी को निकाले गए लक्की ड्रॉ के विजेताओं को मिनी सचिवालय में उपायुक्त जतिन लाल ने ईनाम वितरित किए। लक्की ड्रॉ में प्रथम विजेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को PMMVY और मिशन जीवन उपहार पर दिया गया प्रशिक्षण

पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, मैहला में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित कुपोषण मुक्त बचपन और मातृ स्वास्थ्य पर फोकस, 40 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण एएम नाथ। चंबा : महिला एवं बाल...
Translate »
error: Content is protected !!