सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 71 जन समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

 

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला के विभिन्न उपमंडलों में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सुशासन सप्ताह के अंतर्गत संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में 10 कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 105 समस्याओं को समाधान के लिए रखा गया । जिसमें से 71 जन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया ।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि इन कार्यक्रमों के दौरान जनमानस की समस्याओं का समाधान करने के साथ अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।
उपायुक्त ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत उप मंडल चंबा के तहत दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें लोगों द्वारा 13 समस्याओं को रखा गया। सभी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
उन्होंने बताया कि सलुणी उपमंडल के तहत प्राप्त सभी 41 जन समस्याओं का निपटारा भी मौके पर किया गया।
उपमंडल चुराह के तहत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दो कार्यक्रमों के तहत 29 समस्याएं प्राप्त हुई जिनमें से 7 का समाधान मौके पर किया गया। इसी तरह डलहौजी उपमंडल के तहत दो कार्यक्रमों में कुल 7 जन समस्याएं प्राप्त हुई। जिनमें से एक का मौके पर समाधान किया गया। उप मंडल भटियात के तहत तीन कार्यक्रमों के दौरान 15 लोगों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा तथा मौके पर 9 समस्याओं का समाधान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदना और बुनियादी सुविधाएँ अत्यंत आवश्यक : डॉ. जनक राज

सेवा परमो धर्म: मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की सुविधा हेतु 15 व्हील चेयर भेंट एएम नाथ। चंबा :  “सेवा परमो धर्म” और “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को आत्मसात करते हुए आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 अक्टूबर तक एनएचएआई को आवश्यक भूमि का कब्जा सौंपने का दिया निर्देश

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की विभिन्न पायलट परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि का कब्जा 15 अक्टूबर तक एनएचएआई के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथ-पैर बेड़ियों से बंधे रहते थे-बाथरूम जाते समय भी : भारतीय अवैध अप्रवासियों को पिछली बार से भी बदतर हाल में लाया गया भारत : सुन खौल जाएगा खून

अमेरिका लगातार अपने देश में मौजूद अवैध अप्रवासियों को वापस भेज रहा है. भारत से भी अवैध अप्रवासियों को विमानों में भरकर वापस भेजा जा रहा है। तमाम विरोध के बावजूद पिछली बार की...
Translate »
error: Content is protected !!