सूखे व गीले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के लिए ग्रामीण व शहरी निकाय अपने स्तर पर करें उचित व्यवस्था -DC तोरुल एस रवीश

by
कुल्लू 21 मार्च :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां सूखे व गीले अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि शहरी व ग्रामीण निकाय ठोस व तरल कचरे के निपटान के लिए अपने स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि मनाली के रंग्डी स्थित एकमात्र कूड़ा प्रबंधन सयंत्र पर समस्त जिले का कूड़ा कचरा नहीं भेजा जा सकता है, इसके लिए ग्रामीण व शहरी निकायों को अपने स्तर पर संयंत्र स्थापित करने पड़ेंगे। ताकि अपने स्तर पर सूखे व गीले अपशिष्ट के उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी कुल्लू मनाली तथा नगर पंचायत भुंतर और बंजार को भी निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने के लिए स्थान सुनिश्चित करें ताकि जल्द से जल्द अगली प्रक्रिया को अमल में लाकर इन संयंत्रों को क्रियाशील किया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए के तब तक लोगों से सुखे तथा गीले कूड़े को वर्गीकृत रूप में एकत्रित करने का कार्य करें ताकि सुगमता के साथ गीले कूड़े कचरे का पिट्स के माध्यम से कंपोस्ट बनाया जा सके। उन्होंने कल्लू के पिरडी स्थित प्लांट के को पुन: क्रियाशील बनाने के लिए आवश्यक पग उठाये।
उपायुक्त ने बताया कि कसोल में एक वेस्ट डिस्पोजल प्लांट की स्थापना के लिए दो बीघा भूमि चयनित कर ली गई है तथा आगे की कार्यवाही प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि तीन माह के भीतर ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले निकायों को अपने स्तर पर कूड़े का निस्तारण की व्यवस्था करनी होगी । उन्होंने कहा कि मशीनरी तथा प्लांट के लिए टूरिज्म डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से आर्थिक मदद की जा सकती है। उपायुक्त ने कहा कि जहां पर भी 50 बिस्तर से अधिक के होटल तथा अन्य प्रतिष्ठान है उन्हें नियमानुसार अपना कूड़ा निस्तारण इकाई स्थापित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पांच सीटों की ऍफ़सीए केस की प्रक्रिया चल रही है। आनी उपमंडल के अंतर्गत 24 पंचायतो में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वेस्ट पिट्स बनाए गए हैं । उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पंचायत में कंपोस्टर मशीन लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि गीले कचरे को उचित निस्तारण शीघ्र आरम्भ किया जा सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए की जो भी गैर सरकारी संस्था इस कार्य के लिए आगे आना चाहती हैं उनके साथ भी समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्य योजना पर कार्य करना सुनिश्चित करें। बैठक की कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने किया।
बैठक में एसडीम मनाली रमन शर्मा, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा, ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डॉ जयवंती ठाकुर, विभिन्न खंड विकास अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस के 30, नायब तहसीलदार के 20 और एसोसिएट प्रोफेसर के 554 पद भरने की प्रक्रिया तेज करेगा लोक सेवा आयोग

शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में जल्द भर्तियां शुरू होंगी। पूर्व चेयरमैन के रिटायर होने के बाद से भर्तियां करने का प्रोसेस रूक गया था। लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदी दिवस पर रखा दो मिनट का मौन

ऊना, (30 जनवरी) – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि और शहीदी दिवस के अवसर पर मिनी सचिवालय परिसर, ऊना में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंकों ने 4637.49 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके की 54.97 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की : DC आदित्य नेगी

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित शिमला, 29 दिसम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने केलांग से किया इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

लाहौल-स्पीति के स्कूलों में सर्दियों में होंगी छुट्टियांः मुख्यमंत्री एएम नाथ , अजायब सिंह बोपाराय । केलांग :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में इंदिरा गांधी प्यारी महिला...
Translate »
error: Content is protected !!