सेक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी ने पूरे किए 125 वर्ष, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सराही विरासत

by

1901 में पांच विद्यार्थियों से शुरू हुआ संस्थान आज करीब 950 विद्यार्थियों को दे रहा शिक्षा

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल 21वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा : रोहित ठाकुर

एएम नाथ। डलहौजी/चंबा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को डलहौजी स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 125वें वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने संस्थान की 125 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है।
शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में वर्ष 2021 के 21वें स्थान से सुधार कर वर्ष 2025 में पांचवें स्थान पर पहुंचा है। प्रदेश ने 99.55 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षरता का गौरव भी हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों को वैश्विक शिक्षा व्यवस्था से परिचित करवाने के लिए विदेश शैक्षणिक भ्रमण के अवसर भी दिए जा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के माध्यम से निराश्रित बच्चों की शिक्षा, देखभाल और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व आईएएस अधिकारी किरण चड्ढा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सेना एवं वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मौली चेरियन, दिल्ली प्रांत की प्रांतीय सुपीरियर सिस्टर लूसी इमैनुएल, जालंधर धर्मप्रांत के पादरी फादर जोस सेबेस्टियन, नगर परिषद अध्यक्ष वंदना चड्ढा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
——————–
पांच विद्यार्थियों से शुरू हुआ सफर, आज 950 विद्यार्थी

रोहित ठाकुर ने कहा कि 20 फरवरी, 1901 को पांच विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ सेक्रेड हार्ट स्कूल आज करीब 950 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह संस्थान के समर्पण, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर मेहनत करने और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार विकसित करना और समाज व प्रदेश के विकास में योगदान देना भी है।
——————
मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और पूर्व विद्यार्थियों को संस्थान के 125 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज का प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के पूर्व छात्र संघ द्वारा प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न बैचों के अनेक पूर्व...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20000 लोगों को घर छोड़ने के आदेश…खतरे के निशान से ऊपर पौंग डैम का जलस्तर : 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ेगा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। मंडी, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी के पानी में बेहताशा इजाफा होने से अब कांगड़ा...
हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह को रेडक्रॉस ने दी 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद

ऊना- जिला ऊना के सोहारी टकोली क्षेत्र के बड़ूहा गांव निवासी होशियार सिंह को आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिचार्ज करने के बाद मिलेगी बिजली : लगेंगे अब स्मार्ट मीटर

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद सभी को अपने बिजली के मीटर पहले रिचार्ज कराने होंगे। बिजली का रिचार्ज खत्म होते ही घर पर अंधेरा छा...
Translate »
error: Content is protected !!