सेठ रोहताश जैन ने रोटरी आई बैंक एवं कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी को भेंट की 50 हजार की अनुदान राशि

by
 होशियारपुर :  रोटरी आई बैंक एवं कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी द्वारा कार्नियल ब्लाइंडनैस को दूर करने के पथ पर किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर एवं सराहना करते हुए शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं दानवीर कर्ण सेठ रोहताश कुमार जैन ने सोसायटी को 50 हजार रुपये की अनुदान राशि भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सांसें चल रही हैं तब तक प्रति वर्ष 5 लोगों को कार्नियल ट्रांसप्लांट का खर्च उनकी तरफ से दिया जाता रहेगा। सोसायटी के सदस्यों द्वारा तन-मन-धन से मानव सेवा में तत्पर सदस्यों की प्रशंसा करते हुए सेठ रोहताश जैन ने कहा कि मानव सेवा प्रभु कृपा से प्राप्त होती है तथा उनका यह सौभाग्य है कि वह किसी के काम आ सके। उन्होंने सोसायटी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह भविष्य में भी सोसायटी को सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर सेठ रोहताश जैन का आभार व्यक्त करते हुए प्रधान जे.बी. बहल ने बताया कि सोसायटी की तरफ से अब तक 3300 लोगों को आंखें प्रदान की जा चुकी हैं, जिनमें बच्चे, बूढ़े तथा जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि किसी के निधन उपरांत उसके परिवार की सहमति या मरने वाले द्वारा पहले से आंखें दान करने पर आंखें दान ली जाती हैं तथा दो आंखें दो अलग-अलग व्यक्तियों को डाली जाती हैं ताकि दो जिंदगियां रोशन हो सकें। इस मौके पर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने सेठ रोहताश जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसायटी द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं वह आप जैसे दानवीरों के सहयोग से ही संभव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कोई व्यक्ति मरणोपरांत इस महायज्ञ से जुडऩा चाहता है वह सोसायटी से संपर्क करके आंखें दान करने संबंधी प्रणपत्र भर सकता है। उन्होंने कहा कि यही एकमात्र ऐसा दान है जो व्यक्ति को मरणोपरांत करना होता है तथा उसके यहां से जाने के बाद भी उसकी आंखें इस संसार को देख पाती हैं व किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरती हैं। भगवान भी इस दान को करने वालों पर विशेष कृपा रखते हैं। इस मौरे पर सोसायटी के सचिव कुलदीप राय गुप्ता ने अनुदान राशि के लिए सेठ रोहताष जैन का सभी की तरफ से धन्यवाद किया। इस मौके पर नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद, कुलदीप राय गुप्ता व जसवीर सिंह भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकसित भारत की यात्रा में मील पत्थर साबित होगा 2025-2026 का केन्द्रीय बजट : : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :   पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में केंद्रीय बजट 2025-2026 की सराहना करते हुए कहा हैं कि उन्होंने अपने 40- 45 वर्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज : डॉक्टर बोले- घर पर देख-रेख करेगा परिवार

बालीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह एक एम्बुलेंस में उन्हें घर ले जाया गया। परिवार ने एक्टर को घर ले जाने का तय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव : महोत्सव के लिए आर.एस. बाली ने 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा – *माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख

आर.एस. बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता* रोहित भदसाली।  अंब(ऊना), 28 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के...
article-image
पंजाब

एसएचओ ने डीएसपी पर उत्पीड़न के लगाए आरोप : सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट में लिखा इसकी शिकायत मोगा एसएसपी और डीजीपी से करेंगी

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की  इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने डीएसपी रमनदीप सिंह पर  यौन उत्पीड़नके आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल को 5 लाख रुपए लेकर नशा तस्करों...
Translate »
error: Content is protected !!