18 से 24 नवंबर तक सेना भर्ती का आयोजन पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर में होगा – उपायुक्त

by

भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें अधिकारी
शिमला, 04 सितंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां नवंबर माह में पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर में आयोजित होने वाली भारतीय सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि भारतीय सेना भर्ती रैली का आयोजन 18 नवंबर से 24 नवंबर, 2023 तक पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में किया जाएगा, जिसमे हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि रैली के सुचारू संचालन के लिए उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर एवं निरमंड को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर एवं निरमंड को इस सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारियों के साथ रैली स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि समय रहते सारी तैयारी पूर्ण की जा सके।
उन्होंने कहा कि रैली स्थल के मुख्य द्वार पर नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया जाएगा जिसमे पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने पुलिस विभाग को रैली के दौरान पर्याप्त पुलिस कर्मी, पीसीआर वैन, ट्रैफिक व्यवस्था, नाका एवं सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए ताकि इस दौरान युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को मैदान के रखरखाव, मैदान की बैरिकेडिंग एवं अस्थाई शौचालय निर्माण तथा जल शक्ति विभाग को पर्याप्त पानी की सुविधा एवं विद्युत बोर्ड को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि रैली स्थल में एक एंबुलेंस तथा डॉक्टरों की तैनाती भी की जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर युवाओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि रैली के दौरान शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग से अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी जो शिक्षा एवं खेल प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि रैली के दौरान युवाओं की सुविधा हेतु पर्याप्त मात्रा में बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी साथ ही साथ रहने के संबंध में पंचायत भवन, स्कूल भवन, धर्मशाला इत्यादि में प्रावधान किया जाएगा।
उन्होंने नगर परिषद रामपुर को साफ सफाई से संबंधित सारी व्यवस्थाओं को बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
आदित्य नेगी ने सभी विभागीय अधिकारियों को रैली के सफल आयोजन के लिए आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आग्रह किया ताकि इस दौरान युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में कर्नल पुश्वेंदर कौर, सूबेदार मेजर सुरेश डी, नायब सूबेदार शैलेंद्र, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा, उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर निशांत तोमर, उपमंडल दण्डाधिकारी आनी व निरमंड सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश भर में आपदा से जान गवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि : प्रकट किया शोक

खराब मौसम में रखें अपना और परिवार का ध्यान : जयराम ठाकुर प्रशासन से आग्रह, खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर निवारक कदम उठाए एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सड़क , स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध करवाने की रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता…आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करें अधिकारी …. कमलेश ठाकुर*

विधायक कमलेश ठाकुर ने रजोल पंचायत में ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं राकेश शर्मा।  देहरा, 27 जुलाई :- देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज रजोल पंचायत घर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक की अध्यक्षता में रोजना हॉल में शहर के पुलिस थाना प्रभारियों एवं उप-पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक आयोजित

शिमला, 22 दिसम्बर : शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने आज यहां रोजना हॉल में शहर के पुलिस थाना प्रभारी एवं उप-पुलिस अधीक्षक की बैठक ली। उन्होंने सुचारू यातायात व्यवस्था एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएसएमई की योजनाओं का लाभ उठाए स्वयं सहायता समूह और उद्यमी : अजय सोलंकी

एएम नाथ।नाहन 10 दिसम्बर-एमएमएमसई-विकास कार्यालय के सहयोग से राज्य की पीएचडीसीसीआई द्वारा चौगान ग्राउंड नाहन में एमएसएमई मंत्रालय की खरीद व विपणन सहायता योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रदर्शनी व्यापार मेला के द्वितीय दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!