सेफ स्कूल वाहन स्कीम के तहत स्कूल बसों की गई गहनता से जांच, 3 बसों के किए चालान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिले में लागू “सेफ स्कूल वाहन स्कीम” के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से स्कूली बसों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी क्रम में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व एससपी संदीप मलिक के निर्देशों पर रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आर.टी.ओ.) अमनदीप कौर घुम्मण व सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी संदीप भारती के नेतृत्व में टीम ने तीन स्कूलों की करीब 30 बसों की जांच की।

इस दौरान पाया गया कि कुछ बसें सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत दी गई हिदायतों का उल्लंघन कर रही हैं। नियमों का पालन न करने पर 3 बसों के चालान किए गए।

आर.टी.ओ. ने जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों से अपील की है कि वे अपने स्कूल से संबंधित बस मालिकों को सख्त निर्देश दें कि बसों संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस आदि रखें और समय-समय पर नवीनीकृत करवाएं और सेफ स्कूल व्हीकल स्कीम 2013 के सभी मानकों का पालन करें।

अमनदीप कौर घुम्मण ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के प्रिंसिपल यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके स्कूल से जुड़ी सभी बसें पूरी तरह से नियमों के अनुरूप संचालित हों। यदि किसी भी स्कूल द्वारा पंजाब सरकार की सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी की अवहेलना की जाती है, तो उस स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जुलाई में आएगी माइनिंग नीति : रोजाना सभी जिलों के एसपी को दिन में तीन बार माइनिंग साइटों की जांच करेगें

मोहाली : मान सरकार पंजाब में गैर कानूनी माइनिंग के खिलाफ सख्ती बढ़ाने जा रही है। नई नीति पर योजनाबंदी लगभग तैयार हो चुकी है। जुलाई में लागू होने वाली नई नीति में यह...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वेदों पुराणों समेत गीता, बाइबल और गुरु ग्रन्थ साहिब का भी मेरे पिता डॉ सय्यद हमीद हुसैन ने अध्यन किया : कासिम रज़ा

श्री करतारपुर साहिब : पाकिस्तान के जिला नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के मुकदस स्थान में यहाँ सिखों की आस्था जुड़ी है। सिखों के इलावा मुस्लिम ,...
article-image
पंजाब

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ को घर-घर पहुंचाने वाली सत्कार सखियों का विधायक जिंपा ने किया सम्मान

होशियारपुर, 29 अगस्त : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी किए जाने के उपलक्ष्य में आज सिटी सेंटर, होशियारपुर...
पंजाब

हमें प्रभु की भगती व नाम सिमरण से कभी मुंह नहीं मोडऩा चाहिए |

नंगल: नंगल के गांव तलवाड़ा में श्री  मद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके तीसरे दिन में कथा बयास प्रेम चंद जी ने अपने प्रवचनों ने संगतों का मार्गदर्शन किया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!