सेवानिवृति पर विशेष – मास्टर सुभाष चंद धीमान

by

बीनेेेवाल । सुभाष चंद धीमान 31 मार्च दिन वीरवार को आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर के पद से सेवानिवृत हो रहे हैं। उनका जन्म 3 मार्च 1964 को गढ़शंकर तहसील के गांव बीनेवाल में पिता चूहड़ा राम के घर माता सत्या देवी की कोख से हुआ। समाजसेवा व जरुरतमंदों की मदद की प्रेरणा उन्हें पिता चूहड़ा तथा बड़े भाई तिलक धीमान से मिली। उन्होंने प्राथमिक एवं मैट्रिक तक की पढ़ाई गांव के स्कूल से की। इस उपरांत सरकारी इंडस्ट्रीयल संस्थान होशियारपुर में आर्ट एंड क्राफ्ट के डिप्लोमे में दाखिला लिया। नौकरी न मिलने पर काम की तलाश में दिल्ली चले गए वहां काम करते हुए ड्राफ्टमैन सिविल का डिप्लोमा अच्छे अंक लेकर पास किया। अभी वह डिग्री कर रहे थे कि स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब में बतौर आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर की नौकरी मिल गई तथा 30-12-1996 को सरकारी हाई स्कूल गुरुबिशनपुरी भवानीपुर में हाजिर हुए। जहां उन्होंने करीब 18 साल नौकरी की। इसके बाद 7 साल सरकारी मिडल स्कूल नैणवां में सेवाएं दी। 25 साल की शानदार सेवा उपरांत 31 मार्च दिन वीरवार को उनकी सेवानिवृति के मौके भावभीनी विदायगी पार्टी दी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरकार द्वारा जमीनें बेचने के फ़ैसले पर कांग्रेस का कड़ा हमला: पवन दीवान ने कहा – पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया जा रहा 

लुधियाना की ज़मीन लूटने की कोशिश कामयाब नहीं होने देंगे: दीवान लुधियाना, 17 अक्टूबर: ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेनेजुएला संकट के बीच एलन मस्क का बड़ा कदम : स्टारलिंक दे रहा है फ्री इंटरनेट

वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बना लेने के बाद अरबपति एलन मस्क ने वेनेजुएला वासियों की तरफ अपना हाथ बढ़ाया है। स्पेसएक्स के स्वामित्व वाली स्टारलिंक ने रविवार...
article-image
पंजाब

राकेश सिमरन ने दी दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की बधाई

गढ़शंकर। लॉयन्स क्लब के बरिष्ठ पदाधिकारी राकेश सिमरन ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख,...
article-image
पंजाब

शरेआम नशा बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई : वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों व एक युवक को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर थाने में पड़ते गांव बस्ती सेंसियां में शरेआम नशे बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए एक वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों  व एक युवक को...
Translate »
error: Content is protected !!