सेवामुक्त प्रिं. वीना चोपड़ा ने नारू नंगल स्कूल की 140 छात्राओं को वितरित किए बूट

by

होशियारपुर  । शिक्षा विभाग से बतौर मुख्याध्यापिका सेवामुक्त हो चुकी वीना चोपड़ा की तरफ से सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल नारू नंगल की 9वीं से 12वीं कक्षा की 140 विद्यार्थियों को बूट वितरित किए गए। वीना चोपड़ा जोकि साईंस की अध्यापिका से प्रमोट होकर मुख्य अध्यापिता बने थे उन्होंने अपनी रिटायरमैंट उपरांत भी शिक्षा विभाग के साथ अपना संबंध नहीं तोड़ा तथा समय-समय की छात्राओं के लिए अपना योगदान जारी रखते हुए सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल की सभी छात्राएं जोकि 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई करती हैं उन्हें बूट वितरित करते हुए कहा कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई मन लगाकर करने तथा मेहनत लग्न से  अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करें। इस अवसर पर लैक्चरार सोहन लाल ने बताया कि पिछले सैशन दौरान भी वीना चोपड़ा की तरफ से 27 छात्राओं की वार्षिक फीस दी गई थी। इनकी तरफ से किए योगदान के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी तथा समूह स्टाफ इनका ऋणि है। इस मौके पर पलविंदर सिंह, नवदीप महाजन, रीना मट्टू तथा समूह स्टाफ उपस्थित था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में निष्क्रिय 21राजनीतिक दलों को नोटिस

चंडीगढ़। चुनाव प्रक्रिया में सुधार के तहत चुनाव आयोग ने 21 ऐसे पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्होंने वर्ष 2019 से लेकर अब तक न तो...
article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार समय करवाए विकास कार्यो के नींव पत्थर उखाड़ कर अपने उदघाटन के पत्थर ना लगवाए डिप्टी स्पीकर रोड़ी : पूर्व विधायक गोल्डी

आरटीआई से लोग जानकारी ले सकते काग्रेस ने कितनी ग्रांट दी पिछली सरकार समय और अव दो साल में आप ने कितनी ग्रांट दी गढ़शंकर :  गढ़शंकर शहर में काग्रेस सरकार दुारा दी गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटर पर सेब ढोए जाते थे आज से पहले – अब तो पानी भी ढोया जाता : ठियोग पानी कांड में यह चीज स्पष्ट – डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खैंचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब...
Translate »
error: Content is protected !!