सेहरा बांधकर परिजनों ने किया बेटे का संस्कार : पार्किंग विवाद में चाकुओं से गोदकर थी हत्या, 5 गिरफ्तार

by

मोहाली :  कुंभड़ा निवासी दिलप्रीत का आज कड़ी सुरक्षा में परिजनों ने उसके सिंह सेहरा बांधकर आखिर विदाई । इससे पहले दिलप्रीत का शव कुभड़ा स्थित घर पर लाया गया। वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने परिजनों को 2 लाख रुपए का चेक सौंपा। प्रशासन के अधिकारियों ने साफ किया है कि उनका केस बनाकर रेड क्रॉस सोसाइटी को भेजा गया है।  परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। इससे पहले वीरवार को उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। शुक्रवार सुबह पीजीआई में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को मोहाली लाया गया था। याद रहे कि दिलप्रीत और उसके दोस्त पर कुंभड़ा में ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।इससे दमन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दिलप्रीत को इलाज के लिए पीजीआई भर्ती करवाया गया था। अभी तक पुलिस इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

                   प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मृतक अनुसूचित जाति से संबंधित था। परिवार को रेड क्रॉस से 2 लाख का चेक सौंपा गया है। प्रावधानों के अनुसार परिवार को 8 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा सकता है। उसकी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आधी राशि जारी की जाएगी। जबकि शेष आधी राशि जब मामले का चालान होगा, तब जारी कर दी जाएगी।  वरिष्ठ पंचायत यूनियन सदस्य बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने बताया कि मृतक के चार भाई-बहन हैं। मृतक और उसका भाई मजदूरी करके घर चलाते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से एक ही मांग है कि मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करे।

विवाद हुआ था  साइकिल पार्किंग को लेकर :   पुलिस जांच में पता चला है कि यह पूरा विवाद साइकिल पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। आकाश का दमन से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। आकाश ने उसे गाली दी। जिस पर दमन और दिलप्रीत ने उसे ऐसा करने से रोका। कुछ देर बाद आकाश अपने दोस्तों को लेकर आया। उन्होंने दमन और दिलप्रीत पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

शव रोड पर रख किया था प्रदर्शन :   जब दमन की मौत हुई थी, उस समय माहौल गर्मा गया था। इस दौरान परिजनों और गांव वालों ने एयरपोर्ट रोड पर करीब 2 दिन शव रखकर प्रदर्शन किया था। कई समाज सेवी संस्थाएं और राजनीतिक दल धरना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान इलाके के विधायक कुलवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को विश्वास दिलाया था कि आरोपियों को जल्दी पकड़ा जाएगा। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इसके बाद पांच आरोपी पकड़े गए थे। फिर मृतक का परिवार ने संस्कार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीसरे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन कड़े मुकाबले : प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्ट्स क्लब माहिलपुर ने जेसीटी फुटबॉल क्लब फगवाड़ा को 5-0 से हराया

गढ़शंकर, 7 नवंबर .: गढ़शंकर के गांव चक्क गुरु में अपना एनआरआई फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे तीसरे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन काफी रोचक मुकाबले हुए। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

गांव कोट से बारापुर तक तीन किलोमीटर सडक़ में पड़े गड्डों को बारापुर निवासियों ने खुद मिट्टी व वैटमैकस डाल कर भरा : सरकार व प्रशासन दुारा सडक़ की रिपेयर ना करने से थे खफा

गढ़शंकर।  गांव कोट से बारापुर तक की तीन किलोमीटर सडक़ में पड़े गड्डों से परेशान होकर आज गांव वासियों ने पंचायत की अगुआई में गांव कोट से बारापुर की तीन किलोमीटर सडक़ में पड़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के पालन का लिया संकल्प : सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सीमा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

पुनीत महाजन l  जम्मू, परगवाल : जम्मू के परगवाल स्थित मुलखा चौक के पास भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चौधरी सुषपाल सिंह की अध्यक्षता में भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!