सैनिकों के परिवारों की शिकायतों का पहल के आधार पर किया जाए निपटारा : संदीप हंस

by

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की
जिले में कोविड संबंधी 994 रजिस्टर्ड मौतों वाले केसों में प्रभावित परिवारों 4 करोड़ 97 लाख रुपए का दिया जा चुका है एक्स-ग्रेशिया का लाभ
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा किया जाए और सैनिकों से संबंधित परिवारों की शिकायतों को पहल के आधार पर हल करें। वे आज मासिक बैठक के दौरान जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री संदीप कुमार भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कोर्ट केसों के अलावा अन्य विषयों पर जानकारी हासिल कर पेंडिंग मामलों के जल्द निपटारे के भी निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की उम्मीदों को बरकरार रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में कोविड-19 के कारण किसी पारिवारिक सदस्य की मौत हुई है, उनको सरकार की ओर से 50 हजार रुपए की एक्स ग्रेशिया सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 20 मार्च 2022 तक कोविड 19 से होने वाली मौत संबंधी एक्स ग्रेशिया के लिए आवेदन अगले 60 दिनों तक प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड के कारण 1096 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 994 रजिस्टर्ड मौतों वाले केसों में प्रभावित परिवारों 4 करोड़ 97 लाख एक्स-ग्रेशिया का लाभ दिया जा चुका है।
डिप्टी कमिश्नर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, वन स्टाप सैंटर, चाइल्ड प्रोटैक्शन यूनिट आदि योजनाओं का जिला प्रोग्राम अधिकारी से जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान, स्मार्ट स्कूल, मिड डे मील संबंधी भी जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी हासिल की। आवारा पशुओं संबंधी कड़ा संज्ञान लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने पशु पालन विभाग को इस संबंध में गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने पशु पालकों से भी अपील की कि वे अपने पशुओं को सडक़ों पर न छोड़े, जिस कारण से हादसे होते हैं। उन्होंने कैटल पाउंड फलाही का जायजा लेते हुए बताया कि इस समय कैटल पाउंड में 330 गौधन की संभाल की जा रही है।
श्री संदीप हंस ने मुख्य कृषि अधिकारी को समय-समय पर खादों व दवाई डीलरों की चैकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चैकिंग के उनका रिकार्ड चैक किया जाए और यकीनी बनाया जाए कि वे बिना बिल के सामान न बेचें। उन्होंने कहा कि कोई भी खाद, बीज या कीड़ेमार दवाई के साथ किसी भी तरह की टैगिंग न की जाए और ऐसा मामला सामने आने पर बनती कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने इस दौरान फसली विभिन्नता पर जोर देने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों के कार्योंं की भी समीक्षा की। इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम. मुकेरियां श्री कंवलजीत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी श्री अमनपाल सिंह, समूह तहसीलदार, नायब तहसीलादों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मास्टर-मास्टरनी नौकरी से बर्खास्त – स्कूल में रंगरलियां मनाने वाले… जांच में हुआ बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल के अश्लीलता फैलाने वाले वीडियो के मामले में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक और...
article-image
पंजाब

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पूरी होगी जनगणना, जाति से लेकर रोजगार तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का मौका, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगा मुख्य चरण चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनगणना का काम पूरा होगा। केंद्र सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

प्रेम प्रकाश की ओर से 10 वी कक्षा में से 93.7%अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान किया प्राप्त

प्रेम प्रकाश की ओर से 10 वी कक्षा में से 93.7%अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किय होशियारपुर । दलजीत अजनोहा ;: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेजों दोआबा का 10 वी कक्षा का परिणाम...
article-image
पंजाब

Big Breakthrough for Farmers of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 19 – In a major boost for the agricultural community of Dasuya and nearby regions, Sonalika International Tractors Ltd., one of India’s leading and most trusted tractor manufacturers, has opened an authorized...
Translate »
error: Content is protected !!