सैनी जाग्रति मंच ने संदीप सैनी को आप का प्रदेश सचिव बनने पर किया सम्मानित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सैनी जाग्रति मंच पंजाब ने मंच के सरपरस्त व बैंकफिको के चेयरमैन संदीप सैनी को आप द्वारा प्रदेश सचिव लगाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने संदीप सैनी को बधाई देते हुए कहा कि आप ने संदीप सैनी को पहले चेयरमैन व अब प्रदेश सचिव लगाकर सैनी बिरादरी का मान बढ़ाया है और उन्हें संदीप सैनी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि संदीप सैनी लंबे समय से समाज के हर वर्ग की भलाई एवं जनकल्याण कार्यों से जुड़े रहे हैं तथा समाज विरोधी गतिविधियों का डटकर विरोध करना इनके स्वभाव में है। इस अवसर पर संदीप सैनी ने मंच पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही उनका एकमात्र लक्ष्य है और उस लक्ष्य को पूर्ण प्राप्त करने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर कुलवंत सिंह सैनी, प्रेम सैनी, परवीन सैनी सीनियर डिप्टी मेयर, हरिंदर सैनी, हरविंदर सिंह सैनी, प्यारे लाल सैनी, सुरिंदरपाल कौर सैनी, किरपाल सिंह पाली सैनी, प्रभजोत सैनी, अरविंद सैनी रोमी, श्रीकृष्ण सैनी, भूपिंदर सैनी, नरेश सैनी, राजन सैनी, निर्मल सिंह सैनी, हरीश चंदर सैनी, कमलजीत सिंह सैनी भुप्पा, सुखप्रीत सिंह सैनी, अजय सैनी व अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू , सीएम रेखा गुप्ता ने घटाया काफिला, सरकारी खर्चों में कटौती

मेट्रो उपयोग बढ़ाने और ईंधन बचत पर दिल्ली सरकार का जोर एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक खर्चों में कटौती, ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण...
article-image
पंजाब

भाजपा मंडल ने स्थानीय कार्यालय में समागम का आयोजन कर तिरंगा फहराया

गढ़शंकर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल ने स्थानीय कार्यालय में समागम का आयोजन कर तिरंगा फहराया और देश की अजादी के लिए स्वतंत्रता संग्रामियों को याद किया। इस समय भाजपा की प्रदेशिक...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम का 8वीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर,  1 मई : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए आठवीं के परिणाम में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के सभी छात्र 70 फीसदी से अधिक अंक...
Translate »
error: Content is protected !!