सैन्य बल पाकिस्तान के हर नापाक हरकत को करेगी नाकाम : जयराम ठाकुर

by
देश पर पाकिस्तान का हमला नाकाम करने पर सैन्य बलों का आभार,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है पूरा देश, मोदी पर है देश को भरोसा
सुख की सरकार ने बसों का किराया बढ़ा कर हिमाचल के लोगों को संकट में डाला
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने देश के पंद्रह शहरों में पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करने परसैन्य बलों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना सर्वश्रेष्ठ है और पाकिस्तान की हर नापाक हरकत को करारा जवाब दे रही है। पाकिस्तान यह भूल गया है कि यह नया भारत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत है। जो पहले न छेड़ने और बाद में न छोड़ने वाला भारत है। नया भारत अपने देश की सीमा के भीतर घुसने की कोशिश करने वाले दुश्मन की एक-एक मिसाइल को नाकाम करेगा और पाकिस्तान के एयर डिफेंस को भी नाकाम करेगा। आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। पूरी दुनिया भारत के आत्म रक्षा के अधिकारों और आतंकियों के सफ़ाए के अभियान का समर्थन कर रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो भारत सरकार भी करारा जवाब देगी। पाकिस्तान अब भारत के आम नागरिकों को निशाना बना कर हमला कर रहा है। बीते कल भी पाकिस्तान ने पुंछ में गोलाबारी आम नागरिकों की हत्या कर चुका है। बीती रात भी पाकिस्तान ने भी देश भर के 15 शहरों कोनिशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारत के अभेद्य एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें मार गिराने के साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, जिसे पाकिस्तान जल्दी नहीं भूलेगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारतीय सैन्य बल पाकिस्तान के हर नापाक हरकतों का करार जवाब देने में सक्षम है।प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा है कि आतंक के आकाओं को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी और उनकी आने वाली पुश्तें याद करेगी। उन्होंने प्रदेश के लोगों के आग्रह किया कि प्रशासन का हर प्रकार सहयोग करें। सेना पाकिस्तान को सबक सिखाने में सक्षम हैं और उन्हें सही जवाब दिया जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार द्वारा बसों के किराए में बढ़ोतरी को हिमाचल की जनता के साथ नाइंसाफी है। जब से सुक्खू सरकार आई है एचआरटीसी प्रदेश के लोगों को परेशान करने का जरिया बन गई है। एचआरटीसी आम आदमी की सवारी है, लोग अपने रोजमर्रा के कामों में एचआरटीसी की बसों का इस्तेमाल करते हैं। पहले ‘शुल्क की सरकार’ ने मिनिमम बसों के किराए में वृद्धि करके आम लोगों के परिवार की जेबों पर महंगाई का बोझ डाला और अब लंबी दूरी के किराए में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे आम लोगों को महंगाई का एक और झटका दे दिया है। सरकार इस तरह के फैसले से बाज आए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होटल में युवक की उसके चचेरे भाई ने कर दी हत्या और फिर फरार

एएम नाथ ।शिमला : ढली सुरंग के पास एक होटल के कमरे में शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ के युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की हत्या उसके ही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच बनेगा डबललेन पुल : केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया बजट, गडकरी ने दी जानकारी

ऊना :  ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच डबललेन पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 36.93 करोड़ रुपये की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत से माफी मांगी जाए- जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर : बोले ब्रिटिश सांसद

ब्रिटेन के कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने ब्रिटिश सरकार से 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए औपचारिक माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने इस घटनाक्रम को ब्रिटिश साम्राज्य के इतिहास का एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम पैराग्लाइडिंग साइटों में शुमार : बीड़-बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से बढ़ी हिमाचल की प्रतिष्ठा : आर.एस. बाली

एएम नाथ। बीड़-बिलिंग 2 नवम्बर :- जिला कांगड़ा के बीड़- बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली...
Translate »
error: Content is protected !!