सैन्य सम्मान के साथ दी गई सूबेदार हरदीप सिंह को अंतिम विदायगी

by

होशियारपुर, 08 मई: अरुणाचल प्रदेश में एल.ए.सी के साथ देश की सेवा करते हुए शहीद हुए होशियारपुर के गांव बरांडा के सूबेदार हरदीप सिंह को आज सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में ही अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक उड़मुड़ श्री जसवीर सिंह राजा, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण के अलावा अन्य गणमान्यों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शहीद के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और कभी भी परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सूबेदार हरदीप सिंह एक बहादुर योद्धा थे और उनके महान बलिदान के प्रति देश सदा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से शहीद सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया ग्रांट व एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इस दौरान सैन्य, सिविल व पुलिस अधिकारियों व विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गौरतलब है कि सूबेदार हरदीप सिंह 15 पंजाब रैजीमेंट अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे, जो कि 6 मई को ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसी महिला को हाईवे पर न दें लिफ्ट : पुलिस ने किया अलर्ट

जालंधर। सोमवार रात पंजाब के एक हाईवे पर एक महिला ने ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर उसके साथ दोस्ती की और कुछ देर बाद ही दो युवक अचानक सड़क किनारे से आकर हथियारों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी, बोलीं- वायनाड के भाईयों और बहनों मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए हूं उत्सुक

नई दिल्ली : वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि वायनाड के मेरे प्यारे भाईयों...
article-image
पंजाब

दफन कर दी लाश ; दोस्त का कत्ल कर लड़के ने घर में खोदा 10 फीट गहरा गड्ढा

बठिंडा  : बठिंडा के गांव चौंके में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है ।  एक दोस्त ने अपने दोस्त का कत्ल कर उसकी लाश को अपने ही घर में गड्ढा...
Translate »
error: Content is protected !!