सैला खुर्द में अस्पताल में गोली चलने से लोगों में दहशत : एसएचओ व क्लीनिंक संचालक गोली चलने को कर रहे दरकिनार

by
गढ़शंकर ;  होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर सैला खुर्द गांव के अस्पताल में दवा लेने आये युवक पर अज्ञात हमलावरों ने मारपीट की ओर गोली चलाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ माहिलपुर ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मनजोत सिंह उर्फ जोता पुत्र अमरजीत सिंह निवासी पद्दी सूरा सिंह करीब साढे बाराह बजे भनोट अस्पताल सैला खुर्द से दवा लेने के लिए आया था और इस दौरान दो गाड़ियों में भरकर आये युवकों ने उसपर हमला कर उससे मारपीट करने लगे और इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। इस घटना के बाद लोगों के इकट्ठा होने से पहले सभी हमलावर गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर जसवंत सिंह व सैला खुर्द चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में उनसे बात की गई तो उन्होंने गोली चलने की घटना इंकार किया और कहा कि मनजोत सिंह के बयान लेने के बाद करवाई की जाएगी।
बता दें कि सैला खुर्द में पिछले दिनों में लूटपाट की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इस घटना के बाद लोगो मे दहशत फैल गई है और लूटेरों की बढती सरगर्मियो के कारण पुलिस प्रशासन के विरुद्ध रोष व्याप्त हो गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी खजाने के कथित दुरुपयोग के आरोपों के चलते हरजोत बैंस को तुरंत पद से इस्तीफा दें : सुखपाल खैहरा, बोले- “तुरंत दें इस्तीफा”

जालंधर: : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। जालंधर में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान...
article-image
पंजाब

नेशनल पब्लिक स्कूल का आठवीं कक्षा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी मटों का आठवीं कक्षा का नतीजा इस वर्ष भी शानदार रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल सतनाम सिंह खानपुरी ने बताया कि...
पंजाब

Dirty sewerage water near the

Regional dignitaries demanded immediate laying of sewerage Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 28 : Due to lack of drainage of sewerage water on the road leading to DM Senior Secondary School and Sutlej Hospital and Life Line...
Translate »
error: Content is protected !!