सोने की अंगूठी के लिए काट दी उंगली : सो रहे बुजुर्ग पर हमला, तीन जगह से काट डाली बाजू

by

अमृतसर : अमृतसर में लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां लुटेरों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर लूट के इरादे से हमला कर दिया। बदमाशों ने बुजुर्ग को बड़ी बेरहमी मार डाला। घटना अमृतसर ग्रामीण के अंतर्गत गांव भंडियार की है।

परिजनों ने बताया कि लुटेरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब बुजुर्ग जागीर सिंह गहरी नींद में सो रहे थे। जब जागीर सिंह ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने सोने की अंगूठी निकालने के लिए बुजुर्ग की उंगली काट दी। उंगली काटने के बावजूद जब उन्होंने जेब से पैसे नहीं निकालने दिए तो लुटेरे उन पर धारदार हथियारों से वार करते रहे। उन्होंने जागीर सिंह की बाजू तीन जगह से काट दी, उनकी नाक की हड्डी तोड़ दी और सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई। उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।

जगीर सिंह को गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया यहां उसने दम तोड़ दिया। जागीर सिंह की नृशंस हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों और गांव भंडियार के निवासियों ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जगीर सिंह को दर्दनाक मौत देने वाले लुटेरों को जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि वे भविष्य में ऐसी वारदात को अंजाम न दे सकें।

थाना घरिंडा के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह और एमएचसी गुरकिरण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जगीर सिंह की हत्या करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सर-ए-राह पेड़ से लटक युवक ने की आत्महत्या

घर से झगड़ा करके निकले युवक ने रास्ते में की खुदकुशी लुधियाना : लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर कैड कोल नहर से कुछ ही दूरी पर एक नौजवान का शव बरामद हुआ है। जिसने फंदा लगा...
article-image
पंजाब

रक्त दान एक महान दान है ,जिससे एक बहुमूल्य जान बचाई जा सकती : सतीश कुमार सोनी, राजीव कंडा

गढ़शंकर।  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी एवं समाज सेवी राजीव कंडा ने संयुक्त रूप में रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्त दानियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ने प्रेस के माध्यम...
article-image
पंजाब

AAP Govt Fails to Provide 100

Kapurthala /Jan 7/ Daljeet Ajnoha : Under the Viksit Bharat Employment and Livelihood Mission, rural workers will now receive 125 days of employment instead of the earlier 100 days. Provisions for unemployment allowance remain...
Translate »
error: Content is protected !!