सोमभद्रा ब्रांड के कारण हो रही है स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय में बढ़ोत्तरी: डीसी

by

ऊना : ऊना जिला में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार खाद्य उत्पादों को अगस्त 2021 से सोमभद्रा नामक ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा है। इस कार्य में जिला के 30 महिला स्वयं सहायता समूह मिलकर काम कर रहे हैं। इनके द्वारा तैयार उत्पाद शुद्ध एवं उच्च गुणवत्ता स्तर के हैं जिन्हें गगरेट में स्थापित एक स्थाई शॉप के अलावा विभिन्न आयोजनों सहित जिला मुख्यालय ऊना में प्रदर्शनी स्टाल लगाकर भी भेजा जा रहा है। पिछले 10 महीनों के दौरान सोम भद्रा ब्रांड के 8 लाख के उत्पाद बेचे गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त उना राघव शर्मा ने ऊना में सोमभद्रा की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल के निरीक्षण अवसर पर पर दी। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं के लिए एक 7 हजार रुपए की कैनोपी लांच की गई है जिसे जिला की सभी खंडों में दिया जाएगा इस कैनोपी की सहायता से महिलाएं किसी भी स्थान पर जाकर अपने उत्पादों की अस्थाई बिक्री आसानी से कर सकते है जिससे आने वाले समय में जिला की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा त्यार खाद्य उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऊना में आरंभ किया गया स्टॉल 3 से 9 जून तक चलेगा। सोनभद्र ब्रांड में सटीवीया नामक नया उत्पाद जोड़ा गया है जो कि शून्य कैलोरी के साथ हमें प्राकृतिक मिठास प्रदान करता है तथा शुगर के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
सोमभद्रा ब्रांड से जुड़ी रीमा शर्मा नामक महिला ने बताया कि जिला प्रशासन के प्रयासों से सोम भद्रा ब्रांड की सहायता से उनके उत्पादों को एक विशेष पहचान मिली है तथा उत्पादों को एक बार खरीद कर इस्तेमाल करने वाले लोग बार-बार इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूह भिन्न-भिन्न उत्पादों का उत्पादन कर रहे हैं तथा पहले की तुलना में उनकी आय में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। रीमा शर्मा ने बताया कि ऊना में आरंभ किए गए बिक्री स्टॉल के पहले दिन 3 जून को 10 हजार के खाद्य उत्पाद की बिक्री हुई है। रीमा शर्मा ने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा डीआरडीए का स्वयं सहायता समूह के लिए किए गए प्रयास व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
सोमभद्रा प्रदर्शनी एवं विक्री स्थल पर उपस्थित खरीदारों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि सोमभद्रा द्वारा तैयार उत्पाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शुद्ध एवं अत्यंत पौष्टिक भी हैं तथा वे निरंतर इनका सेवन कर रहे हैं।
उपायुक्त ऊना ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें ताकि इससे जुड़ी महिलाओं की आर्थिकी को सशक्त बनाया जा सके।
इस अवसर पर डीआरडीए के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के अलावा प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के संवाददाता गण भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में हिमाचल सहित अन्य कर्जदार राज्यों को भी कोई स्पेशल ग्रांट नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा : प्रतिभा सिंह शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि अगले साल देशभर में चुनाव होने हैं। इसलिए उम्मीद थी कि समाज के हर वर्ग को छूने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायराना हरकत : पाकिस्तान से जारी हुआ पुलिस की हत्या का वीडियो : पंजाब में सुरक्षा और सियासत दोनों गर्म!

 गुरदासपुर : पाकिस्तान में  कोतहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान TTH नामक संगठन ने भी साझा किया है। इसी संगठन ने रविवार को हुई इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अब तक इन दावों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर की पत्नी, DSP की बेटी : बीजेपी की यह महिला उम्मीदवार देगी भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती

बीजेपी ने दो दिन पहले 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस सूची में एक नाम ने सबका ध्यान आकर्षित किया था. दरअसल, बीजेपी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली पर्व के चलते 28 अक्तूबर को वेतन और पेंशन सभी कर्मचारियों, पेंशनरों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारियों को कर दी जाएगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ढली उप-नगर में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के लिए 8.28 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का...
Translate »
error: Content is protected !!