सोलधा तथा भाली पंचायतों में प्रभावितों से मिले कृषि मंत्री : हर एक प्रभावित परिवार को दोबारा बसाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत : चंद्र कुमार

by

ज्वाली,08 सिंतबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में गत दिनों बरसात से हुए भारी नुकसान के कारण भूमिहीन तथा क्षतिग्रस्त हुए मकानों के परिवारों को दोबारा बसाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। कृषि मंत्री ने आज शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत सोलधा तथा भाली पंचायतों में भारी बरसात तथा भूस्खलन से धंसी जमीन,क्षतिग्रस्त मकानों तथा सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
कृषि मंत्री ने कहा कि आपदा से मिले गहरे जख्मों पर मरहम लगाना सरकार का दायित्व है जिसका निर्वहन बड़ी जिम्मेवारी के साथ किया जा रहा है। राज्य सरकार लोगों को राहत और पुनर्वास सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है और उन्हें आपदा से हुए नुकसान से उभारने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं
कृषि मंत्री ने सोलधा गांव में लोगों की संबोधित करते हुए कहा कि सोलधा पंचायत में हुए विकास कार्यों का श्रेय केवल कांग्रेस सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में काम करने वाली सरकार है। पहली बार मकान के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा राशि को दस हजार से बढ़ा कर एक लाख 15 हजार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान लोगों की जान को बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता थी। जिसके लिए राज्य सरकार ने प्रशासन व लोगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया है। इसके बाद प्रदेश सरकार प्रभावितों को राहत राशि देने के साथ भूमिहीन हुए परिवारों को भूमि आवंटन करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
कृषि मंत्री ने सोलधा ग्राम पंचायत कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को इनके निवारण के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद, कृषि मंत्री ने भाली पंचायत के चिचड़ गांव में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क तथा रास्तों का निरीक्षण किया। उन्होंने मकानों की सुरक्षा के दृष्टिगत चिचड़ खड्ड में क्रेट वाल लगाने का स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया ।
ये रहे मौजूद :
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,आईटीआई चेयरमैन मनु शर्मा, नायब तहसीलदार सीताराम,बीडीओ श्याम सिंह,बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा,जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा,पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश कौंडल,भू-संरक्षण अधिकारी चंचल राणा,एसएमएस ज्योति राणा सहित स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला मंडलों सहित विभिन्न संस्थाएं आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए : तारापुरी महिला मंडल ने दी राहत सामग्री, 17वें करमापा की ओर 10 लाख

धर्मशाला, 31 अगस्त। महिला मंडलों सहित विभिन्न संस्थाओं आपदा पीड़ितों की मदद के लिए खुलकर आगे आने लगे हैं। वीरवार को बैजनाथ के तारापुरी के तारा महिला मंडल ने सीपीएस किशोरी लाल तथा उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की घोषणा के दिवस से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्वाचन प्रबंधन कार्य के लिए उत्तरादायी – ADC अजय कुमार यादव

सोलन :   अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन कार्य के दौरान ज़िला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान दलों के मध्य सम्पर्क का कार्य करते हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक – आकांक्षा डोगरा

एएम नाथ। सोलन : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य को बचाना नितांत आवश्यक है। आकांक्षा डोगरा आज विश्व पर्यावरण दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने किया एनसेंबल एजुकेशन इनोवेशनज केन्द्र का शुभारम्भ

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां एनसेंबल एजुकेशन इनोवेशनज के केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह केन्द्र सिविल सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!