सोशल मीडिया पर लोगों के विरुद्ध भदी भाषा का प्रयोग कर पोस्ट डाल रहे व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने के कारण थाने के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया

by

भास्कर न्यूज़ । गढ़शंकर  : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव गड़ी मनसोवाल निवासियों ने बिल्ला देओवाल की अगुवाई में गढ़शंकर थाने के सामने दो घंटे धरना देकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उक्त गांव का कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर हैरी चीमा नाम के नाम से गांव की महिलाओं व लोगों के प्रति गंदी भाषा का प्रयोग कर पोस्टें उपलोड कर रहा है। जिस की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब, चेयरमेन डिपार्टमेंट ऑफ सोशल सिक्योरिटी वोमेन एंड चाइल्ड और एसएसपी होशियारपुर को 7 नवंबर को की थी जिस पर पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कि गई।


इस अवसर पर राम दयाल, दविंदर कुमार, राजकुमार, सतपाल सिंह, राम किशन, बलवीर, धरमिंदर सिंह व जसवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में डीएसपी गढ़शंकर से बात की गई तो उन्होंने मामले की गंभीरता की अनदेखी करते हुए कहा कि कोई कत्ल तो नही हो गया। इस प्रदर्शन में तारा चंद सिंगड़ीवाल, अवतार बस्सी खावजू, अजय व सुखदेव सिंह भी उपस्थित थे।
धरने की सूचना मिलने पर एसएचओ गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि सोमवार तक आरोपी की पहचान कर कडी कार्यवाही कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC inspects Dana Mandi, reviews

Officials directed to ensure smooth crop purchase Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 14 : Deputy Commissioner Ashika Jain today visited the local Dana Mandi, where she reviewed wheat procurement arrangements along with facilities provided for farmers, labourers,...
article-image
पंजाब

हेरोइन के साथ पकड़ा गया सिपाही : श्रीनगर में तैनात है लुधियाना का बिक्रमजीत

श्रीनगर में पाकिस्तान सीमा पर तैनात सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव भनोहड़ को जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। सेना के सिपाही की नशा...
article-image
पंजाब

झंडा मार्च : मुख्यमंत्री चन्नी के हल्के चमकौर साहिब में   कर्मचारी – पेंशनरज संयुक्त मोर्चा ने चन्नी पर कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी करने के आरोप लगते हुए किया झंडा मार्च 

मुख्यमंत्री के हल्के में झंडा मार्च का जगह जगह स्वागत  चमकौर साहिब।  पंजाब यूटी एम्प्लाइज एंड पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट ने पंजाब सरकार दुआरा कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाते हुए...
article-image
पंजाब

50 हजार रुपये लेते विजिलेंस ने सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर को किया ग्रिफ्तार

बरनाला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर हर्ष बांसल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है |  इंस्पेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!