‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’, सुक्खू के एक तंज से तपोवन में गरमाई सियासत : बीजेपी विधायकों की नारेबाजी से गरमाया माहौल

by

एएम नाथ। धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर टकराव हुआ। भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों का उल्लेख कर विपक्ष पर ही पलटवार कर दिया। मुख्यमंत्री के जवाब के दौरान भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में पहुंचकर विरोध जताया।

मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े विभिन्न मामलों का जिक्र किया और विपक्ष से सवाल किए। इस दौरान भाजपा विधायक लगातार हंगामा और नारेबाजी करते रहे। हालांकि, शोर-शराबे के बीच भी मुख्यमंत्री ने अपनी बात जारी रखी और पूर्व सरकार के कार्यकाल को लेकर विपक्ष को घेरने का प्रयास किया।

‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।’ उन्होंने इस टिप्पणी के जरिए पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरने की भाजपा की कोशिश को राजनीतिक रणनीति बताते हुए पलटवार किया।

अपने जवाब के दौरान मुख्यमंत्री ने शेर-ओ-शायरी के माध्यम से भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें सफाई देने की जरूरत नहीं है, वक्त बता देगा कि कौन सच्चा था और कौन झूठा। उनके इस अंदाज के बीच सदन में सियासी तकरार और तेज हो गई।

‘बापू में सबका हूं’ कहकर मुख्यमंत्री ने ली चुटकी

भाजपा विधायकों की नारेबाजी के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया। नारे लगाते समय एक विधायक की जुबान फिसल गई और मुख्यमंत्री सुक्खू को लेकर बोले गए वाक्य पर वह खुद भी ठिठक गए। इस पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘बापू में सबका हूं।’ उनकी इस टिप्पणी से सदन में ठहाके लगे और यह वाकया चर्चा का विषय बन गया।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शुरू हुई बहस के दौरान भाजपा जहां मौजूदा कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी थी, वहीं मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के मामलों को उठाकर विपक्ष को जवाब देने की कोशिश की। नारेबाजी, तीखी टिप्पणियों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन का माहौल काफी गरमाया रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में भारी बारिश से सड़कें बेहाल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में 23 से 26 अगस्त तक हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के निरीक्षण के लिए लोक मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिला चंबा का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में जारी मुठभेड़ : जवानों ने पाकिस्तानी जैश के आतंकवादियों को घेर रखा, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की पैनी नजर एएम नाथ। जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी मिल रही है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली…अणु के ग्राउंड में 26 सितंबर से शुरू होगी : डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

लगभग 4571 युवाओं का होगा ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एएम नाथ। हमीरपुर 23 जुलाई। थल सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर क्लेम जांच के दायरे में आए निजी अस्पताल : विजिलेंस की एसआईटी ने शुरू की पड़ताल

हिमकेयर योजना के दावों की होगी गहन जांच, 160 निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा मरीजों के उपचार, बिलिंग और भुगतान दस्तावेजों का मिलान कर रही एसआईटी एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!