स्काई शॉट व स्काई लालटेन से जगमगाया आसमान

by

जिला चुनाव अधिकारी ने सैंकड़ों युवाओं के साथ मिलकर स्काई लालटेन छोड़ वोटर जागरुकता का दिया संदेश  
 – जिले के समूह वोटरों को 20 फरवरी को मतदान करने के लिए किया प्रेरित
होशियारपुर, 18 फरवरी:
विधान सभा चुनाव-2022 में जिले के वोटरों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात के नेतृत्व में जिले में लगातार जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत विशेष पहल करते हुए आज दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में सांय जिला चुनाव अधिकारी के साथ-साथ जिले के युवाओं की ओर से वोटर जागरुकता का संदेश देने के लिए स्काई शॉट व स्काई लालटेन आसमान में छोड़े गए।  
जिला चुनाव अधिकारी ने स्काई लालटेन छोड़ते हुए सभी वोटरों को 20 फरवरी को मतदान वाले दिन अपने वोट के अधिकार का सही इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार व जिम्मेदारी है, जिसका हर वोटर को सही इस्तेमान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विशेष प्रयास का उद्देश्य लोगों मे अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए अधिक से अधिक जागरुकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भी वोटरों को वोट डालने का संदेश देने के लिए जिले में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जा रही है। इस विशेष गतिविधि से वोटरों को लोकतंत्र की मजबूती में योगदान डालने का संदेश दिया जा रहा है।
  जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस तरह के जागरुकता प्रोजैक्ट विशेष तौर पर युवा वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए शुरु किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में महिला, बुजुर्ग, पी.डब्लयू.डी व युवा वोटर्स का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि स्वीप के अंतर्गत करवाई जाने वाली इन गतिविधियों से वोटरों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें लोकतंत्र की मजबूती के लिए  अपनी जिम्मेदारी का अहसास होता है। आज करवाए गए जागरुकता अभियान में सैंकड़ों युवा वोटरों ने हिस्सा लेकर जिला वासियों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर जिला विकास फैलो आदित्य मदान, सहायक लोक संपर्क  अधिकारी लोकेश कुमार, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, लेक्चरार संदीप सूद, चंद्र प्रकाश सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरदासपुर के डीसी और पर्यावरण विभाग के सचिव को एक-एक लाख रुपये का जुर्माना एनजीटी ने लगाया

गुरदासपुर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गुरदासपुर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पर्यावरण विभाग के सचिव पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में पेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने किन 5 शर्तों के साथ दी रिहाई : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत

 दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने एमसी कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 2 जुलाई: नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर श्री सौरभ जोशी ने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज विभिन्न कर्मचारी एवं मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात...
Translate »
error: Content is protected !!