स्कूल के प्रिंसिपल पर सहकर्मी से बलात्कार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

by

एएम नाथ । ठियोग ,  27 जून : हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने, धमकाने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे धमकाया और बार-बार बलात्कार किया. 25 मार्च को जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बेल्ट से पीटा।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार समेत प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कार से 260 ग्राम चरस बरामद : कार को रोकने का इशारा करने पर पुलिस कर्मी को टक्कर मार किया घायल , 200 मीटर पर दबोचा

सुंदरनगर  :  चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंघ में कार को रोकने का इशारा करने पर चालक ने एक पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस जवान घायल हो गया।  भागने के चक्कर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्राओं को नीट परीक्षा की तैयारियों की दी जानकारी

मंडी, 9 जनवरी। जिला प्रशासन व जिला कार्यकम अधिकारी द्वारा लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यकम के तहत जिला प्रशासन मण्डी द्वारा चलाई जा रही विशेष पहल देई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मटौर कॉलेज का मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, कछियारी से सिंबल खोला मार्ग का किया शिलान्यास : हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मी स्पैन ब्रिज का किया निरीक्षण।

मटौर , 21 दिसंबर :  माननीय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत मटौर पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन ने उनका पुष्प देकर स्वागत किया। उन्होंने मटौर में बन रहे डिग्री कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर संसदीय सीट का परिणाम दोपहर तक घोषित करने के लिए की गई है विशेष व्यवस्था : सभी तैयारियां पूरीं, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना: अमरजीत सिंह

एएम नाथ। हमीरपुर 03 जून। जिलाधीश एवं संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला में लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर...
Translate »
error: Content is protected !!