स्कूल बस से गिरी 9 साल की मासूम बच्ची, टायर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत एएम नाथ। ऊना

by

 

एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस से तीसरी कक्षा की छात्रा गिर गई। बस के टायर की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान अर्शिता पुत्री विवेक शर्मा निवासी बंगाणा के रूप में हुई है। बंगाणा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अर्शिता शनिवार सुबह रोजाना की तरह बंगाणा से शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह के लिए स्कूल बस में सवार होकर जा रही थी। बस स्कूली बच्चों को लेकर भलेती के पास पहुंची, तो अचानक ही किसी बच्चें ने बस का अगला दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलने के साथ ही अर्शिता बस से नीचे गिर गई और टायर की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान द्वारा बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा कहना बेहद शर्मनाक : खन्ना

होशियारपुर 5 मई : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने हो रहे बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा बताया है, पर आप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बेअंत सिंह जैसे हश्र की धमकी, अमृतपाल सिंह से CM भगवंत मान की जान को खतरा : पंजाब पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा

पंजाब पुलिस ने दावा किया कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक और सांसद अमृतपाल सिंह से मुख्यमंत्री भगवंत मान  की जान को गंभीर खतरा है। पंजाब पुलिस ने यह भी कहा है कि अमृतपाल सिंह और...
पंजाब

एनआरआई की कोठी में चोरी : दो पर मामला दर्ज

चब्बेवाल – चब्बेवाल पुलिस ने भुनो गांव में एनआरआई की कोठी में चोरी करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। दर्ज केस ने अनुसार बलजिंदर सिंह निवासी भुनो ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ उप तहसील को 35 वर्षों में नहीं मिला तहसील का दर्जा :12 पटवार सर्कलों के लोग मायूस नायब तहसीलदार का पद एक माह से रिक्त

कुठाड़, 2 जुलाई (तारा) : जिला सोलन की सबसे पुरानी उप तहसील कृष्णगढ़ को 35 साल बीत जाने के बाद भी तहसील का दर्जा नहीं मिल पाया है।यह उप तहसील 35 वर्ष का सफल...
Translate »
error: Content is protected !!