स्कूल बीनेवाल का नाम शहीद बलदेव राज के नाम पर रखा, 14 और स्कूलों का नाम शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और नामवर शख्सियतों के नाम पर रखा: विजय इंदर सिंगला

by

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के 14 और स्कूलों का नाम शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य मशहूर शख्सियतों के नाम पर रखा गया है, जिससे इन शूरवीरों के बलिदानों और समाज को दिए गए योगदान के लिए उनको बनता सम्मान दिया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूलों का नाम बदलने का मंतव्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भेंट करना है, जिन्होंने हमारे देश के हितों और तरक्की के लिए अपनी जान कुर्बान कर दीं।
श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि जि़ला होशियारपुर के एक स्कूल, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल बीनेवाल का नाम बदल कर संविधान के पितामह बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के नाम पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सरकारी एलिमेंट्री स्कूल बीनेवाल रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि जि़ला होशियारपुर के अन्य गया है। उन्होंने आगे बताया कि अब स्कूल का नाम शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल रखा गया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जि़ला बरनाला के सरकारी प्राईमरी स्कूल पक्खों कलाँ का नाम शहीद रणजीत सिंह शौर्य चक्र विजेता सरकारी प्राईमरी स्कूल पक्खों कलाँ, जि़ला फ़तेहगढ़ साहिब के सरकारी मिडल स्कूल मछराए कलाँ का नाम शहीद अतर सिंह शहीद जवाहर सिंह सरकारी मिडल स्कूल मछराए कलाँ, जि़ला गुरदासपुर के सरकारी प्राईमरी स्कूल विला तेजा का नाम स्वतंत्रता सेनानी सुरैण सिंह सरकारी प्राईमरी स्कूल विला तेजा और जि़ला मानसा के सरकारी मिडल स्कूल बरनाला का नाम शहीद गुरमेल सिंह सरकारी मिडल स्कूल बरनाला रखा गया है।
श्री सिंगला ने बताया कि जि़ला मोगा के सरकारी हाई स्कूल डेमरू खुर्द का नाम बदल कर शहीद लखवीर सिंह सरकारी हाई स्कूल डेमरू खुर्द, जि़ला पठानकोट के सरकारी मिडल सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल घरोटा का नाम स्वतंत्रता सेनानी हंस राज सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल घरोटा, जि़ला पटियाला के सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल मरदांहेड़ी का नाम शहीद सलीम ख़ान सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल मरदांहेड़ी, जि़ला संगरूर के सरकारी हाई स्कूल सतौज का नाम शहीद हवलदार जगसीर सिंह सरकारी हाई स्कूल सतौज, जि़ला एस.ए.एस. नगर के सरकारी हाई स्कूल दप्पर का नाम शहीद सूबेदार बलवीर सिंह सरकारी हाई स्कूल दप्पर और जि़ला तरन तारन के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल कलसियाँ खुर्द का नाम शहीद मनदीप सिंह सरकारी एलिमेंट्री स्कूल कलसियाँ खुर्द रखा गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जि़ला श्री मुक्तसर साहिब के दो स्कूलों का नाम भी उन शहीदों के नाम पर रखा गया है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दीं। उन्होंने आगे बताया कि सरकारी हाई स्कूल गग्गड़ का नाम शहीद सूबेदार जसवंत सिंह सरकारी हाई स्कूल गग्गड़ और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चक्क अटारी सदरवाला का नाम शहीद बलदेव सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चक्क अटारी सदरवाला रखा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति संदीप कुमार उर्फ शूटर पुत्र लैम्बर राम निवासी वार्ड नंबर 10, बंगा रोड, गढ़शंकर को शराब की 24 बोतलों के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
article-image
पंजाब

50 लड़कियों से लाखों के ठगी क्र चूका और जाल में फंसा क कई के साथ शारीरिक संबंध बनाए : कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया

जालंधर  : खुद को कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह आरोपी अब तक शादी का झांसा देकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिग्री के बाद कनाडा स्टडी वीज़ा के नियमों में बदलाव के साथ लगातार वीज़ा आ रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि कनाडा ने मास्टर कोर्स या PhD करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए नियम बदल दिए हैं। अब बच्चों के लिए PAL लेटर...
Translate »
error: Content is protected !!