स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट शिक्षा उपनिदेशक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य – डीसी

by
ऊना  – ओपन स्कूल से मैट्रिक पास उम्मीदवारों को सेना भर्ती मे भाग लेने के लिए अपने नियमित स्कूल द्वारा जारी विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि उम्मीदवार के आखिरी नियमित विद्यालय द्वारा जारी विद्यालय त्याग पत्र पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होने चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रमाण पत्र संबंधित जिला के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अथवा शिक्षा उपनिदेशक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य है।
डीसी ने कहा कि सेना भर्ती रैली 17 मार्च से इंदिरा स्टेडियम, ऊना में शुरु हो रही है। इसमें मुक्त विद्यालयों से दसवीं उत्तीर्ण युवा भी भाग ले रहे है। उन्होंने ऐसे उम्मीदवारों का आहवान किया है कि वे अपने साथ विधिवत हस्ताक्षरित और प्रतिहस्ताक्षरित स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट अवश्य लाएं ताकि उन्हें भर्ती रैली में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंबाला शहर से शंभू बॉडर तक हटाए गए 9 माह बाद बैरिकेड्स : दिल्ली कूच करेंगे किसान

चंडीगढ़/अंबाला. हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान अब दिल्ली जाएंगे. छह दिसंबर को किसान दिल्ली कूच करेंगे. हालांकि, राहत की बात है कि किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर दिल्ली नहीं जाएंगे। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट में मल निकासी प्रणाली पर खर्च होंगे 69 करोड़ रुपए : संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों से तकनीक के सदुपयोग का किया आग्रह

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि तकनीक का सदुपयोग करें ताकि यह उनकी लक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों का कब्जा अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68जी के तहत सक्षम प्राधिकारी ने SHO डमटाल को संपत्ति का कब्जा लेने और प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी एएम नाथ। नूरपुर, 2 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2,389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में लेंगे भाग : ऊना वनमंडल के तहत 6 फरवरी को होगी वनमित्र भर्ती – सुशील राणा

ऊना, 3 फरवरी – ऊना जिला में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया जारी है वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील...
Translate »
error: Content is protected !!