स्कूल वाहनों का किया जाए निरीक्षण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों से संबद्ध वाहनों तथा निजी वाहनों का संबंधित विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाए तथा इसकी सूचना निर्धारित समयावधि में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाए।
उपायुक्त आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
बैठक में उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों, सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम तथा संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित लोगों को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत निर्धारित सहायता एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
उपायुक्त ने बैठक में ज़िले में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए गत वर्ष के दौरान हुए वाहन दुर्घटना मामलों में वाहन चालकों द्वारा शराब इत्यादि मादक पदार्थों के सेवन से संबंधित आंकड़ों की सूचना भी उपलब्ध करवाने को निर्देशित किया।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क सुरक्षा उपायों की जानकारी एवं जागरूकता को लेकर ज़िला के संवेदनशील क्षेत्रों में मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी दिए ।
मुकेश रेपसवाल ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के वाहनों के परिचालन पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ में उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग सहित ज़िले की सभी सड़कों के किनारे होने वाली अनाधिकृत पार्किंग एवं अतिक्रमण के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ में सड़कों के साथ लगते स्कूलों के समीप स्पीड ब्रेकर बनाने तथा जिले के विभिन्न स्थानों पर रेड लाइट स्थापित करने को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अध्यक्ष व्यापार मंडल वीरेंद्र महाजन, पुलिस उप अधीक्षक बलदेव दत्त, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. सुरेश कुमार, नोडल अधिकारी आईआरएडी डॉ. कृतिका गर्ग, सहायक अभियंता दिनेश कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, नीतिका ठाकुर, आईआरएडी-डीआरएम एनआईसी पंकज चौहान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधित कार्यों पर जिला ऊना में 16 सितम्बर तक रहेगी रोक

ऊना, 4 सितम्बर – जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधित गतिविधियों पर 16 सितम्बर तक रोक रहेगी। यह आदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्राद्ध पक्ष में वास्तु अनुसार पौधे लगाकर पितरों का आशिर्वाद प्राप्त करें : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्राद्ध पक्ष में पितर देवता पृथ्वी के करीब भ्रमण करते हैं हर कोई व्यक्ति की चाहत होती है की उनके पितर देवता प्रसन्न रहे एवम असीम आशिर्वाद प्रदान करते रहे। श्राद्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में बिकने वाले 70 फीसदी प्रोटीन सप्लीमेंट में गलत की जा रही लेबलिंग : विषाक्त वनस्पतियों से मिलकर बने होते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट्स

नई दिल्ली : काफी संख्या में लोग खुद को सेहतमंद रखने के लि दूध या अन्य ड्रिक्स में सप्लीमेंट्स डालकर पीते हैं ताकि शरीर को और अधिक एनर्जी और पोषक तत्व मिलें। ऐसा कर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आए सात मोटरसाइकिल, 2 लोग झुलसे

पुनीत महाजन ,चंडीगढ़ :  रायपुररानी, पंचकूला। हरयोली-हंगोली सड़क मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी के बाहर लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर के...
Translate »
error: Content is protected !!