स्कूली छात्रों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

by

अमृतसर। छात्रों के पुराने झगड़े में इंपीरियल सिटी में फायरिंग हुई। सीसीटीवी फुटेज में छात्र लड़ते और फायरिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक छात्र अर्शदीप सिंह के पैर में गोली लगी।

ये छात्र 11वीं व 12वीं के बताए जा रहे हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने के दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोली छात्र अर्शदीप सिंह घायल हुआ है, जिसके पैर में गोली लगी है, जबकि उसकी गाड़ी पर भी फायरिंग की गई। ये सभी छात्र लोहारका रोड पर किसी पुराने झगड़े के समझौते के लिए मिले थे।

इस दौरान दोनों पक्षों के छात्रों और परिजनों के बीच बहस तेज हो गई। अचानक निजामपुर गांव के हरिंदर सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी।

वीडियो में अर्शदीप सिंह दौड़ते हुए गाड़ी में चढ़ता नजर आता है, लेकिन पीछे से लगातार गोलियां चलाई जाती हैं।

गाड़ी के शीशे तोड़े गए। कई राउंड हवा में और जमीन पर चलाए गए। यह फुटेज घटना स्थल के पास लगे कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई।

घायल अर्शदीप सिंह के पिता सरमकार सिंह ने बताया कि बेटे के पैर में गोली लगी।

सरमकार सिंह ने सत्ताधारी पार्टी के एक नेता पर आरोप लगाया कि वे आरोपियों को बचा रहे हैं और क्रास केस बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।

इधर, एडीसीपी शिवरेला ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो रहे हैं। जांच पूरी होते ही उचित धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने मौके से खोल बरामद किए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मंहत शीतल की हत्या : चार दशकों से गांव बुढ़नपुर में कुटिया में रह रहे थे

मोहाली : पंजाब में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद अब मोहाली जिले के गांव बुढ़नपुर में चार दशक से कुटिया में रहने वाले महंत शीतल दास (70) की अज्ञात लोगों ने...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में नशों खिलाफ जागरूकता सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर। सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल की अध्यक्षता में तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर श्री हरदीप कुमार के नेतृत्व में नशों के खिलाफ जागरूकता सेमिनार का आयोजन दिया गया। इस...
article-image
पंजाब

Akali Dal to Contest District

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.30 :  The Shiromani Akali Dal has declared its intention to contest the upcoming district council and block committee elections with full vigor. This announcement was made by the party’s district president Jatinder...
article-image
पंजाब

जालंधर के गेस्ट हाउस में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले खून के निशान; हत्या की आशंका

सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल गेस्ट हाउस में मिली 33 वर्षीय यातिका शर्मा की लाश, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी जालंधर, 11 अगस्त। जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!