स्कूलों को पानी उबालकर इस्तेमाल करने के DC अनुपम कश्यप ने दिए निर्देश …मिड डे मील में ताजी खाद्य सामग्री का हो इस्तेमाल – उपायुक्त

by
एएम नाथ। शिमला : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों में मिड डे मील के भोजन में ताजी खाद्य सामग्री इस्तेमाल की जाए। स्कूलों में पानी उबाल कर ही इस्तेमाल किया जाएगा। अगर किसी स्कूल में मिड डे मील के भोजन में किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आई तो सख्त कार्रवाई अमल में ले जाएगी। उन्होंने फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए कि स्कूलों में मिड डे मील के भोजन के सैंपल समय-समय पर एकत्रित करें।
  उन्होंने कहा कि जिला भर में बड़े-बड़े होटल व रेस्तरां है, जिनकी निरंतर सैंपलिंग होती रहनी चाहिए ताकि लोगों को बेहतरीन एवं ताजी खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो।  बैठक में अप्रैल माह से लेकर 30 जून तक 652 पंजीकरण हुए जबकि 7 लाइसेंस जारी किए गए हैं। नगर निगम शिमला के दायरे में 103 पंजीकरण और 12 लाइसेंस दिए गए है। दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों के 171 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 131 नगर निगम के दायरे में और 40 जिला भर से है। ये सभी सैंपल मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त 9 स्कूलों के मिड डे मील के सैंपल लिए गए है। इसके अलावा कई स्कूलों के आसपास की दुकानों से खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए है। लोक निमार्ण विभाग मुख्यालय, एसजेवीएनएल शनान, एसबीआई कसुम्पटी और हिप्पा कैंटीन से भी सैंपल लिए गए है।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाॅल, मीनाक्षी सूद, अनीता ठाकुर, डॉ. सुनील शर्मा, जगदीश शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम आदर्श ग्राम योजना में 23 गांवों के विकास पर खर्चे जा रहे 3.59 करोड़ – एडीसी

रोहित जसवाल । ऊना, 3 दिसम्बर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के ज़िला ऊना में चयनित 23 गांवों के लिए 3 करोड़ 59 लाख 20 हजार की राशि जारी की गई है। इसमें से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 419 स्कूल हुए मर्ज तो 99 परमानेंट बंद

शिमला। हिमाचल सरकार ने पांच से कम छात्र संख्या वाले 419 स्कूलों को मर्ज कर दिया है। इनमें 361 प्राथमिक व 58 माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। शून्य दाखिले वाले 99 स्कूलों को बंद करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के सामने भी बहाई अपने पुराने झूठों की नदी : जयराम ठाकुर

एक लीडर की बजाय डीलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं मुख्यमंत्री कस्टमाइज्ड पैकेज से उद्योग लाने के बजाय प्रॉपर्टी डीलर मित्रों के जरिए बेच रहे जमीन झूठ बोलकर विपक्ष पर आरोप लगाकर कब...
Translate »
error: Content is protected !!