स्कूलों में न टीचर हैं, न अस्पतालों में डॉक्टर ..सुप्रिया श्रीनेत का आप सरकार पर शब्दी हमला

by

लुधियाना :  दिल्ली के फर्जी शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल के नाम पर धोखाधड़ी करके बनी ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार के राज में पंजाब में न तो स्कूलों में शिक्षक हैं और न ही अस्पतालों में डॉक्टर। है।  यह शब्द कांग्रेस की इंटरनेट मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को लुधियाना में कहे।

केजरीवाल की शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक क्रांति सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। वसूली, धमकियां और हत्याएं आम बात हो गई हैं। व्यापारी अपना व्यापार बचाने और जानमाल की सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा ले रहे हैं।

सुप्रिया श्रीनेत लुधियाना में कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंची थीं। सुप्रिया ने शिक्षा क्रांति पंजाब को कर्ज के बोझ तले दबाने की है। पिछले तीन साल में आप सरकार ने डेढ़ लाख करोड़ का कर्ज लिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विज्ञापनों पर खर्च का आंकड़ा जो 91 करोड़ था, वह बढ़कर 791 करोड़ हो गया है। नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर कहा कि पहले शुरू की गई ‘नशे के खिलाफ जंग’ का क्या हुआ?

उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार को इंटरनेट मीडिया पार्टी बताते हुए कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विज्ञापनों में विकास का मंत्र सीखा है। तीन साल के शासन में पंजाब में न तो कोई नया संस्थान बना, न कोई नया अस्पताल और न ही कोई अन्य संस्थान।

उन्होंने कहा कि लुधियाना की सड़कों पर लगे होर्डिंग्स आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा द्वारा अगले 18 महीनों में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के वादे को दर्शाते हैं। दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि पिछले 36 महीनों में इस क्षेत्र का विकास क्यों नहीं हुआ, जिसे आज याद किया जा रहा है। जनता इसका जवाब मांगती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में तीन गैंगस्टरों को उम्रकैद मूसेवाला के मर्डर की वजह बना था यही केस

मोहाली : पंजाब के बहुचर्चित यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह कुलार उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में मोहाली की अदालत ने तीन गैंगस्टरों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आज मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में एक साल के मासूम का अपरहण : क्रैच से पिता बनकर लेकर ले गया युवक

मौके पर पहुंचे पुलिस के कई बड़े अधिकारी, टीमें गठित कर बच्चे की तलाश की शुरु एएम नाथ। पंचकूला : पंचकूला से एक बच्चे के अपरहण करने का मामला सामने आया है। एक साल...
article-image
पंजाब

77-Day Protest Ends in 7 Minutes:

Sparking Joy Among Residents- Sanjeev Talwandi Played Key Role by Bringing Issue to Sampla’s Attention for Swift Resolution Hoshiarpur| Daljeet Ajnoha| Mar.3 : Residents of Bassi Ghulam Hussain village in Hoshiarpur had been protesting...
article-image
पंजाब

4th Intra Moot Court Competition

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.21 : Panjab University Swami Sarvanand Giri Regional Centre, Hoshiarpur, under the aegis of its Moot Court Committee, successfully organized the 4th Intra Moot Court Competition on March 19,20 with the participation of...
Translate »
error: Content is protected !!