स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को DC जतिन लाल ने किया सम्मानित

by
रोहित भदसाली। ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बुधवार को अपने कार्यालय में निषाद और उनके परिवार की मेजबानी की, उन्हें बधाई दी और कहा कि निषाद की इस उपलब्धि ने न केवल ऊना, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उपायुक्त ने यह उम्मीद भी जताई कि निषाद आगामी पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर देश का मान बढ़ाएंगे।
बता दें, 25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले की अंब तहसील के ग्राम पंचायत अंदौरा के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं।
उपायुक्त जतिन लाल ने मुलाकात के दौरान निषाद कुमार से पेरिस पैरालंपिक 2024 में पदक जीतने के लिए की गई तैयारियों पर चर्चा की और उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार खेलों में रुचि रखने वाले खिलाडि़यों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं, और उनसे प्रेरित होकर युवा पीढ़ी खेलों की ओर आकर्षित होगी। साथ ही, उपायुक्त ने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने पर जोर दिया, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें।
उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भाग लेना चाहिए, ताकि वे जिला और देश का नाम रोशन कर सकें। खेल न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को स्वस्थ रखते हैं।
इस दौरान निषाद कुमार के पिता रशपाल सिंह और अन्य परिवारजन भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑटो कार में टक्कर से पांच महिलाएं घायल।

गढ़शंकर – गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर पड़ते गांव पदराणा के पास ऑटो व कार की टक्कर में पांच महिलाएं घायल हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार होकर मुबारक पुर जिला नवांशहर...
article-image
पंजाब

Due to the all-round performance

Dhruvika Seth, Vanshika, Surabhi dismissed 4, 3 and 2 Kapurthala players on each day Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 11 : Under-19 Women’s Inter-District Cricket Tournament organized by Punjab Cricket Association, the team defeated Kapurthala team...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने पेट्रोलियम मंत्री से ऊना में मक्के से एथनॉल बनाने का उद्योग लगाने की मांग की

धर्मेंद्र प्रधान को आइओसीएल टर्मिनल में मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर यूनियन से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा ऊना (2 मार्च)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से साथ किया संवाद एएम नाथ। हमीरपुर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!