स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप सरकारी आई.टी.आई होशियारपुर में लगा

by

होशियारपुर, 30 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर सरकारी आई.टी.आई में नौवां स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट के कन्वीनर नरेश गुुप्ता ने बताया कि अर्जुन वीर फाउंडेशन के जसलीन गरचा ने विद्यार्थियों को स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समझाया कि किस तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरुरतमंद बीमार व्यक्ति को स्वस्थ करने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान कालेज के विद्यार्थियों व स्टाफ ने स्टैम सैल दान के लिए रजिस्ट्रेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रोजैक्ट कन्वीनर ने बताया कि स्टैम सैल के बारे में विस्तारपूर्वक प्रस्तुति व कालेज प्राध्यापकों की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान के चलते बहुत से विद्यार्थियों ने स्टैम सैल दान की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने आपको रजिस्टर्ड करवाया व अपने मुंह के स्वैब के नमूने दिए। नरेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में अर्जुनवीर फाउंडेशन के साथ मिलकर जिला प्रशासन स्टैम सैल योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टैम सैल थैरेपी ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, जेनेटिक डिसऑर्डर जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए काफी कारगर है और इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इस मौके पर कार्यकारी प्रिंसिपल गुरनाम सिंह, ट्रेनिंग अधिकारी गुरदेव सिंह, प्लेसमेंट इंचार्ज अश्वनी कुमार गांधी, प्रोफेसर जगदीप सिंह के अलावा कालेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

चुनावों में शराब व नशीले पदार्थों का नहीं होने दिया जाएगा प्रयोग: जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात

दो अलग-अलग आप्रेशनों में आबकारी विभाग ने पुलिस के सहयोग से 1,46,640 किलो लाहन की नष्ट 10 चालू भठिया, 10 बॉयलर 41 कैन, 3 ड्रम और 9 वाहन किए जब्त 11 आरोपियों के खिलाफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 1000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बने मकान TCP कानून के दायरे में

ग्रामीण क्षेत्रों में 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने मकान हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम के दायरे में आएंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विधानसभा के मानसून सत्र में पारित हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘मेरा युवा भारत’ थीम पर सात दिन का एनएसएस कैंप शुरू

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के एनएसएस  यूनिट द्वारा  प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुआई में ‘मेरा युवा भारत’ थीम पर सात दिन का एनएसएस कैंप शुरू हुया एनएसएस कैंप शुरू होने...
article-image
पंजाब

टिप्पर के नीचे बच्ची को कुचल कर मार देने का मामला : पंजाब स्टूडेंट यूनियन के राज्य प्रधान रणवीर सिंह रंधावा व किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की डी. टी. एफ. नेताओं ने की निंदा।

गढ़शंकर, 29 जुलाई  : ओवरलोड टिप्पर के नीचे आ कर स्कूली छात्रा की मौत हो जाने के बाद भलान गांव (नंगल) में इलाके के लोगों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को...
Translate »
error: Content is protected !!