स्टोन क्रशरों की मशीनरी को जब्त व परिसर को सील करने के हाईकोर्ट ने आदेश किए जारी : कायदे कानून को ताक पर रख कर चलाए जा रहे स्टोन क्रशरों के खिलाफ

by
रोहित राणा। शिमला :  नालागढ़ जिला सोलन में कायदे कानून को ताक पर रख कर चलाए जा रहे स्टोन क्रशरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को स्वयं क्षेत्र में स्थापित स्टोन क्रशरों का निरीक्षण करने और उन स्टोन क्रशरों की मशीनरी को जब्त व परिसर को सील करने के आदेश दिए जिन्होंने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की 13 दिसंबर 2023 की रिपोर्ट में बताई खामियों को पूरा नहीं किया है।
कोर्ट ने डीसी सोलन और एसपी बद्दी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को उपरोक्त कार्रवाई के दौरान उचित सहायता प्रदान करने के आदेश भी दिए। कोर्ट ने यह आदेश हंदूर पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के पश्चात जारी किए।
इस मामले में प्रार्थी ने राज्य सरकार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित 13 स्टोन क्रेशरों को प्रतिवादी बनाया है। प्रार्थी संस्था ने नालागढ़ क्षेत्र में अवैध तरीके से खनन और नियमों की उल्लंघना कर रहे क्रेशरों पर कार्रवाई की मांग की है। संस्था का कहना है कि नालागढ़ एरिया में क्रेशर मालिकों द्वारा माइनिंग लीज की आड़ में अवैध माइनिंग को रोकने और हवा, पानी के प्रदूषण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपे परंतु किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि जिन टिप्परों में 15 टन माइनिंग माल दर्शाया जाता है उनमें अकसर 30 से 35 टन माल ढुलाई होती है। इससे सरकार को प्रति टिप्पर हजारों रुपए का नुकसान होता है। जब अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो वे स्टोन क्रशर मालिकों की पैरवी करने लगते है जिससे प्रतीत होता है कि वे सरकार के लिए नहीं बल्कि स्टोन क्रशर मालिकों के लिए काम कर रहे हों। नियमों को दरकिनार कर नदियों में बड़े बड़े गड्ढे डाले जा रहे हैं। 6 महीने तक अवैध तरीके से एक स्टोन क्रशर ने बिना अनुमति करोड़ों कमाए और खनन विभाग ने इस पर मात्र 50 हजार ऱपए का जुर्माना किया। आरोप है कि इन स्टोन क्रेशर मालिकों के खिलाफ केवल दिखावे की कार्रवाई होती है। शिकायत में कहा गया है कि पंजेहरा के साथ लगते गांव नवग्राम में बहुत से स्टोन क्रशर अवैध रूप से चल रहे हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायत जगतपुर, जोघों रिया व गांव ढला-थां के लोगों की जमीनें नदी के दोनों किनारे पर हैं और खेती करने के लिए नदी से होकर आना-जाना पड़ता है लेकिन नदी में 20/20 फुट गहरे सैकड़ों गड्ढे खनन करके खोद दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू को सुनाई खरी-खोटी : मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष भिड़ गई सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से

हमीरपुर : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन लता ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आप नहीं जानते कि हम भी कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप जड़ा कि वीरभद्र...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं तो कई कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ो अभियान पर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण ऊना : मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए ग्राम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने की अपील, रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाएं : वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री राजीव पाठक की याद में सामुदायिक केंद्र दुलेहड में रक्तदान शिविर आयोजित

दुलैहड़ : 4 जून : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के दुलैहड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में ‘संबल’ व नव ‘जीवन’ योजना का शुभारंभ

8 मार्च को राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में आयोजित किया जाएगा समारोह ऊना – 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में प्रातः 10 बजे...
Translate »
error: Content is protected !!