स्थानीय व पारंपरिक उत्पादों की मार्केटिंग के लिए उठाए जाए और अधिक प्रभावी कदम- DC अपूर्व देवगन

by
शहरी आजीविका मिशन के तहत पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न
एएम नाथ । चंबा, 31 दिसंबर :
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित किए गए चंबा के स्थानीय व पारंपरिक उत्पादों की मार्केटिंग के लिए और प्रभावी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
यह निर्देश आज उन्होंने डीआरडीए सम्मेलन हाल में स्वयं सहायता समूहों के लिए दीनदयाल अंतोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत आयोजित पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के समापन अवसर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दिए।
कार्यशाला में नगर परिषद चंबा के अंतर्गत आने वाले 36 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने उत्पादों की बिक्री के लिए चलो चंबा व सोन चिरैया ब्रांड के नाम से बिक्री केंद्र स्थापित करने के लिए नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को निर्देशित किया ताकि पारंपरिक उत्पादों को बिक्री करने के लिए और अधिक आसानी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि इन उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ब्रांडिंग में चलो चंबा का लोगो भी बेहतर तरीके से अंकित किया जाए।
उपायुक्त ने सभी स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को अपने संबंधित वार्ड क्षेत्र में सुखा व गीला कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मचारियों को देने के प्रति जागरूक करने को भी कहा।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को आचार, ज़रीस व आर्टिफिशियल आभूषण बनाने की विधि की जानकारी दी गई और साथ ही उनको पांगी हिल्स में पैकेजिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए और महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, तहसीलदार एवं कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संदीप कुमार, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समन्वयक रुचि महाजन व श्याम सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक हंसराज ने अग्रिम जमानत के लिए चम्बा कोर्ट में दी अर्जी

एएम नाथ। चम्बा : युवती के यौन शोषण मामले में आरोपी चुराह के विधायक डा. हंसराज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्बा की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगा दी है। सोमवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल को महाराणा प्रताप पर बयान देना पड़ा भारी…. सुन रे गुलाबचंद, औकात में रह. पंजाब के राज्यपाल को करणी सेना ने दी जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। गुलाबचंद कटारिया को यह धमकी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार बिना किसी तैयारी के आढ़तियों और बागवानों  को परेशान करने के लिए नए फरमान जारी कर रही : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा

शिमला।  सरकार ने वजन के हिसाब से सेब खरीद के नियम को नहीं मानने वाले आढ़तियों के लाइसेंस रद्द  करने की चेतावनी के खिलाफ अब भाजपा ने सरकार को घेरा है। भाजपा के प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में केवल 25 सड़कें बंद, 95 प्रतिशत सड़कों पर यातायात बहाल : मंडी जिले में ही इस मानसून सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 1500 करोड़ रुपये का नुकसान – हर्षवर्धन चौहान

मंडी, 1 सितंबर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!