स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने होशियारपुर में लहराया तिंरगा : पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर को ईको टूरिज्म की हब के तौर पर किया जाएगा विकसित

by

होशियारपुर, 15 अगस्त:  देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आज पुलिस लाईन ग्राउंड होशियारपुर में करवाए गए जिला स्तरीय समारोह के दौरान स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवां ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इसके बाद श्री संधवां की ओर से शानदार परेड का निरीक्षण किया गया, जिस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल भी उनके साथ थे। इसके बाद जिला वासियों को संदेश देते हुए स्पीकर विधान सभा ने देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों के रास्ते पर चलनेे का आह्वान करते हुए भाईचारक सांझ बरकरार रखने की अपील की। इस मौके पर विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक टांडा जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण भी मौजूद थे।
स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवां ने जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी में चल रही अलग-अलग लहरों व स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से समय-समय पर शुरु किए संघर्षों व कुर्बानियों के कारण ही आज हम आजाद देश के नागरिक हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की पिछले करीब डेढ़ वर्ष की अहम प्राप्तियों व जिला होशियारपुर में करवाए विलक्षण कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के संकट से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने 105 करोड़ रुपए की फौरी राहत दी व मुख्य मंत्री स्वंय बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को मिलने गए और उन्होंने नुक्सान की पूर्ति के लिए स्पैशल गिरदावरी के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में पंजाब सरकार अपने लोगों के साथ खड़ी है और उनके जानी-माली नुक्सान की पूरी भरपाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, बिजली, सरकारी नौकरियों, प्रशासनिक सुधार, जल ोतों, वातावरण आदि से जुड़ी अहम पहलकदमियों के बारे में परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश को दोबारा रंगला पंजाब, हंसदा-खेडदा व खुशहाल पंजाब बनाने के लिए तत्पर है व इस दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। होशियारपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस इलाके की हरियाली, यहां की आबो-हवा व साथ लगती पहाडिय़ों, यहां के लोगों व उनके मिलनसार स्वभाव के बेहद कायल हैं और यहां बार-बार आने का मन करता है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर को जहां संतों की नगरी कहा जाता है वहीं इस जिले को देवनगरी भी कहा जा सकता है। उन्होंने होशियारपुर से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों, फर्ख-ए-कौम हजारा सिंह, मंगूराम मुग्गोवालिया, शहीद कृपा सिंह व भगत सिंह झुग्गियां का खास जिक्र किया। इसी तरह उन्होंने कहा कि होशियारपुर वासी बहुत खुशनसीब हैं क्योंकि उनका नाता पंजाब के सबसे अधिक साक्षरता दर वाले जिले से है। उन्होंने प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्यारा सिंह गिल का भी विशेष जिक्र किया। उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि इस मिट्टी में इतनी क्षमता है कि इसके ऊपर होकर जो भी निकल जाए तो वह देश के प्रधान मंत्री के पद तक भी पहुंच सकता है।
स्पीकर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर की भौगोलिक स्थिति, हरियाली व वातावरण को देखते हुए इसको ईको टूरिज्म के हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर की सुंदरता में वृद्धि करने के लिए ग्रीन बैल्ट प्रोजैक्ट भंगी चो शुरु किया गया है। इसी तरह गांव थाना में नेचर अवेयरनेस कैंप तैयार किया गया है। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत लोगों को वातावरण के प्रति जागरुक करने के लिए ईको हट्स व नेचर ट्रेल बनाई गई है। इसी कड़ी के अंतर्गत जिले के चौहाल ईको टूरिज्म प्रोजैक्ट(नेचर रिट्रीट चौहाल) का भी हाल ही में उद्घाटन किया गया है। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत हट्स बनाए गए हैं, जहां लोग अपने परिवार सहित ठहर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां एक और हट् भी बहुत जल्द बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन प्रोजैक्टों का मुख्य उद्देश्य लोगों को जंगल व जंगली जीवों के बारे में परिचित करवाना व पंजाब में ईको टूरिज्म को उत्साहित करना है। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि होशियारपुर वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जिले के अंदर 412 करोड़ रुपए की लागत से शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडिकल साइंसेज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला वासियों को अच्छी व नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए 43 आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं और गांव दारापुर में बीते कल एक और नया आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के गांव बजवाड़ा में करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आम्र्ड फोर्सिज प्रैपेटरी इंस्टीट्यूट स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह सिविल लाइन्ज होशियारपुर में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश की पहली डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर वासियों को समर्पित की गई है। लंबे समय से खस्ताहाल में चल रही जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सडक़ 13.74 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बागवानी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बागवानी इस्टेट छावनी कलां में प्रदेश की पहली बायो फर्टिलाइजर लेबोरेट्री स्थापित की गई है।
समारोह के दौरान स्पीकर पंजाब विधान सभा की ओर से जहां स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया, वहीं विलक्षण प्राप्ति वाली शख्सियतों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान गांव कंवालां के नरेश कुमार की पुत्री तन्वी को बहादुरी के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।जरुरतमंद व्यक्तियों को 25 सिलाई मशीने, 5 ट्राई साइकिल व 5 व्हीलचेयर्ज भी सौंपे गए। इसके अलावा रैड क्रास सोसायटी व दानी सज्जनों के सहयोग से सरकारी स्कूलों के मैरिटोरियस विद्यार्थियों को स्कालरशिप दी गई। प्रोग्राम के दौरान जहां परेड कमांडर आई.पी. एस आकर्षी जैन के नेतृत्व में अलग-अलग टुकडिय़ों की ओर से शानदार मार्च पास्ट किया गया है, वहीं स्कूली विद्यार्थियों की ओर से मास पी.टी. शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी गई। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के ओर से 12 झांकियां निकाली गई, जिनमें जिला प्रोग्राम अधिकारी की झांकी पहले स्थान पर आई, जिसे मुख्य मेहमान कुलतार सिंह संधवां की धर्मपत्नी गुरप्रीत कौर ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य मेहमान की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आशा किरण स्पैशल स्कूल जहानखेलां के स्पैशल बच्चों की प्रस्तुति से खुश होकर उन्हें एक लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई।  इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से मुख्य मेहमान के अलावा विधायकों व अन्य गणमान्यों को भी सम्मानित किया गया। स्पीकर की ओर से जिला स्तरीय समारोह में हिस्सा लेने वाले स्कूलों को 16 अगस्त की छुट्टी की घोषणा भी की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के लोक नाच गिद्दा व भांगड़ा आकर्षण का केंद्र रहें वहीं राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल, ए.डी.जी.पी नागेश्वर राव, मेयर सुरिंदर कुमार, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर, जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पाबला, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, चेयरमैन दि होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा बॉबी, लोक सभा इंचार्ज हरविंदर सिंह बख्शी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, राजेश्वर दयाल बब्बी, सतवंत सिंह सियान, वरिंदर शर्मा बिंदु, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, आई.ए.एस अधिकारी दिव्या. पी, एस.पी मंजीत कौर व सर्बजीत सिंह बाहिया, एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज के अलावा न्यायिक, सिविल व पुलिस अधिकारियों सहित अन्य शख्सियतें भी बड़ी गिनती में मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

अदालत ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

गुरुग्राम, 18 मई  : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार को यहां की एक अदालत ने 100 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक...
article-image
पंजाब

ओवरसीज भर्ती ड्राइव 9 अक्तूबर को सरकारी पॉलिटेक्निक, हमीरपुर में आयोजित होगी : युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर

एएम नाथ। शिमला : राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा : प्रेमिका से एक माह पहले कोर्ट में किया था विवाह, नाराज परिजनों ने दिया घटना को अंजाम

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के समीप सदर थाना पहाड़ी बास गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना...
article-image
पंजाब

Mahilpur Police Arrest Motorcycle Theft

Hoshiarpur/ May 18 /Daljeet Ajnoha— Acting on directions from the state government and under intensified drive against anti‑social elements, Mahilpur police have arrested a group suspected of stealing motorcycles and recovered seven motorcycles and...
Translate »
error: Content is protected !!