स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद : महिला ने बिजली बोर्ड के JE को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने शुरू की जांच

by

हमीरपुर के उझाण गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली बोर्ड की टीम से हुआ विवाद; JE की शिकायत पर मामला दर्ज

एएम नाथ। हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद सामने आया है। उझाण गांव के डिडवी टिक्कर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत बोर्ड की टीम और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक महिला पर बिजली बोर्ड के जूनियर इंजीनियर (JE) को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।

घटना के बाद जूनियर इंजीनियर सनी चंदेल ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार जूनियर इंजीनियर सनी चंदेल कर्मचारियों के साथ डिडवी टिक्कर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान सरवन और प्रकाशो देवी समेत कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मीटर लगाने को लेकर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों से बहस करने लगे।

शिकायत के अनुसार देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता, गाली-गलौच और धमकी देने की बात सामने आई।

JE ने महिला पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप

जूनियर इंजीनियर सनी चंदेल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान प्रकाशो देवी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें थप्पड़ मारा।

घटना के बाद बिजली बोर्ड की टीम ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्मार्ट मीटर की स्थापना को लेकर हुई इस घटना ने गांव में बिजली बोर्ड की टीम और स्थानीय लोगों के बीच बढ़ते विवाद को भी सामने ला दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतन….नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी को पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला ; मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

एसीपी सहित कई लोग घायल- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकराईं

लखनऊ  : लखनऊ में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में उनके स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों ने मानद नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत पूर्व सैनिकों ने आज ओक ओवर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार के हाल ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 दिसंबर को जिला शिमला के 57 हजार से अधिक बच्चों को पिलाएंगे पोलियो ड्रॉप्स – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में 21 दिसंबर 2025 रविवार राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर विशेष ओरल पोलियो वैक्सीन बच्चों...
Translate »
error: Content is protected !!