स्वच्छता कर्मियों को शहरी विकास मंत्री ने किया पुरस्कृत

by

मंडी है हमारी, दिल में इसका मान स्वच्छता गीत जारी

नरेंद्र भारती। मंडी : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही स्वच्छता गीत भी जारी किया।
विक्रमादित्य सिंह ने वार्ड संख्या तीन के स्वच्छता ठेकेदार करण एवं उनकी पूरी टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7100 रुपए प्रदान किए। राधा, काजल, मणी, भगत राम एवं रोहित को दूसरे पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए तथा संगीता, गुरदेव एवं राकेश को तीसरे पुरस्कार के रूप में 3100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम मंडी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में जन-जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने निगम द्वारा तैयार विशेष गीत मंडी है हमारी, दिल में इसका मान, भी जारी किया। इस गीत के माध्यम से घरों में चार डस्टबिन प्रणाली अपनाने, कचरे के उचित निपटान के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया है। नगर निगम डिजिटल माध्यम से पूरे कचरा प्रबंधन तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की स्थापना भी कर रही है।
लोक निर्माण मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंडी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के सांस्कृतिक दलों और रंगोली बनाने वाली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं को भी सम्मानित किया। साथ ही परेड में शामिल एनसीसी, एनएसएस, स्काऊट एंड गाईड के बच्चों तथा पुलिस व गृह रक्षक वाहिनी की टुकड़ियों व गृह रक्षक बैंड को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, मनाया सांसद राजीव भारद्वाज का जन्मदिन

शाहपुर मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए जय राम ठाकुर एएम नाथ। शाहपुर :  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार भर्तियों के फाइनल रिजल्ट हिमाचल राज्य चयन आयोग ने किए घोषित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने बुधवार को चार अलग-अलग पोस्ट कोड के लिए हुई दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल छह पदों के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए। आयोग के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना रहा अव्वल : ज़िला के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला कायाकल्प अवार्ड*

रोहित जसवाल।  ऊना 9 जुलाई: ज़िला ऊना स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेशभर में अव्वल रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला ऊना, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दर्दनाक हादसा : तालाब में नहाने उतरे थे तीन बच्चे, डूबने से गई जान : दो की मौके पर एक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें तालाब में नहाने उतरे उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन बच्चों की डूबने से मौत...
Translate »
error: Content is protected !!