स्वरोजगार प्रदान करने के लिए खोले जाएंगे ई-वाहन सुविधा केंद्र – अक्षय शर्मा

by

ऊना, 16 अक्तूबर – मैसर्ज़ ई-वाहन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मंगलवार 17 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला में ई-वाहन द्वारा सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों द्वारा ऑनलाईन प्रदूषण, ऑटो बीमा, फास्ट टैग आदि सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता 10वीं, डिप्लोमा व डिग्री पास अभ्यर्थी आवदेन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा को समाप्त करना ग़रीबों के हितों के साथ कुठाराघात और अन्याय…चिट्टा तस्करों की सम्पत्ति को छः महीने में पूरी तरह नष्ट किया जाएगा

एएम नाथ।  इंदौरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इंदौरा उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।  चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम से आयोजित इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना रहा अव्वल : ज़िला के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला कायाकल्प अवार्ड*

रोहित जसवाल।  ऊना 9 जुलाई: ज़िला ऊना स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेशभर में अव्वल रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला ऊना, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा उपचुनाव में हुई 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग, 55 हजार 408 ने डाला अपना वोट- शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान : 13 जुलाई को जनता का मूड़ काउंटिंग के बाद पता चलेगा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा विधानसभा उपचुनाव में 65.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डालकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा में विधानसभा उपचुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका आश्रम में डेढ़ साल की बच्ची की मौत

एएम नाथ। शिमला  : राजधानी के टूटीकंडी स्थित बालिका आश्रम के शिशु गृह में एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची का एक साल से अस्पताल में...
Translate »
error: Content is protected !!