स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

by
रोहित जसवाल। ऊना, 29 जनवरी. प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए, परिवार, मित्रों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनके प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
May be an image of 1 person and textMay be an image of 1 person, dais and wedding
प्रो. अग्निहोत्री के पति उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने बुधवार को गोंदपुर जयचंद स्थित अपने आवास पर पूरे विधि-विधान से वार्षिक श्राद्ध अनुष्ठान संपन्न किया।
May be an image of 9 people इस अवसर पर समाज जीवन के हर वर्ग से जुड़े लोग प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। दिनभर उनके प्रति सम्मान प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।
May be an image of 11 people and crowd
कार्यक्रम में चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, परिवहन प्राधिकरण के सदस्य धमेंद्र धामी, रणजीत राणा और अशोक ठाकुर, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।
May be an image of 3 people and text
शिक्षा और समाज सेवा के प्रति अद्वितीय समर्पण
स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री न केवल एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् थीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति भी गहरा समर्पण रखती थीं। उनका मानना था कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे समाज के उत्थान का माध्यम भी बनना चाहिए। उन्होंने आस्था फाउंडेशन के माध्यम से गरीबों की सहायता, नशा विरोधी आंदोलन, सड़क सुरक्षा अभियान और कई अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
May be an image of 6 people and dais
एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व
29 सितंबर 1968 को जन्मी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने 9 फरवरी 2024 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी की। वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन की प्रोफेसर थीं और उनकी विद्वता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान को पूरे प्रदेश में सम्मान प्राप्त था।
May be an image of 4 people and people smiling
उनके शिक्षण और शोध कार्यों ने शिक्षा जगत पर अमिट छाप छोड़ी, जिससे अनगिनत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के हितों की प्रबल पैरवी करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने GST परिषद की 55वीं बैठक में

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार में नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक और पूर्व-बजट चर्चा में हिमाचल प्रदेश के विकास से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक प्रण जो जिला परिषद बनने के बाद लिया था वह आज पूरा हुआ : जम्मुहार स्कूल का भवन बन कर हुआ तैयार : मनोज कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :   जम्मुहार स्कूल जो काफी समय से जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था। उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी...
article-image
पंजाब

नगर निगम चुनाव के लिए 8 हफ्ताें समय : पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

नगर निगम और काउंसिल चुनाव मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को चुनाव कराने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया है। इसके चलते सरकार...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े अर्शदीप का कत्ल : नशा तस्करों ने हथियार और ईंटों-पत्थरों से किए हमला

जलालाबाद : जलालाबाद में नशा तस्करों ने एक युवक की हत्या कर दी। शहर की भगवानपुरा बस्ती में नशा तस्करों ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अर्शदीप (20)...
Translate »
error: Content is protected !!