स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत दुनाली में स्थापित होगी पब्लिक हेल्थ यूनिट : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया निरीक्षण

by

संबंधित अधिकारियों को औपचारिकताएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

एएम नाथ चंबा, फरवरी 20 :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य खंड चूड़ी के अंतर्गत प्रस्तावित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना को लेकर विभिन्न अधिकारियों के साथ आज
दुनाली में वन विभाग के भवन का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने कहा कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इसके साथ श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालु भी संस्थान द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित इकाई की स्थापना से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण की जाएं ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाई जा सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्थान का संचालन आरंभ होने से रोगियों को चिकित्सा सेवाएं एवं सभी महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना की जा रही है। पब्लिक हेल्थ यूनिट में चिकित्सा अधिकारियों, सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य जांच उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ.बशीर खान, सामाजिक कार्यकर्ता सचिन ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय बायला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : शिक्षा और संस्कार के सामंजस्य से ही छात्र का सर्वांगीण विकास सम्भव – संजय अवस्थी

बायला में 23.11 लाख रुपए से पशु औषधालय भवन का किया लोकार्पण अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर से वृंदावन के लिए बस सेवा का उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ

हमीरपुर 26 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करने के बाद हमीरपुर बस स्टैंड पर वृंदावन के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने एचआरटीसी की...
हिमाचल प्रदेश

एडीसी यादव ने की उज्ज्वला योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीरपुर 25 अक्तूबर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कार्यान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति की बैठक एडीसी मनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय संस्कृति को दर्शाती शोभा यात्रा से हुई कांगड़ा वैली कार्निवल की शुरूआत : कृषि मंत्री ने किया न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ

एएम नाथ।  धर्मशाला, 28 सितम्बर। उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस मैदान धर्मशाला तक शोभा यात्रा के साथ आज कांगड़ा वैली कार्निवल का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!