स्वास्थ्य मंत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश : माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर लगे विराम

by

डाइट किटें  मंत्री ने टीबी निक्षय मित्रों को वितरित की हेल्थ

टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी : शांडिल
राकेश शर्मा lज्वालामुखी/तलवाड़ा :  स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाकर माता की दिव्य ज्योतियों के साथ-साथ माता के गर्भग्रह ,योगिनी  कुंड और  शयन भवन में दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना की। उन्होंने माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर विराम लगे और प्रदेशवासी बिना किसी भय से अपना जीवन यापन करें ।इस दौरान मंदिर न्यास की ओर से उन्हें माता की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया ।
इसके उपरांत  स्वास्थ्य मंत्री ने  स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से टीबी निक्षय मित्रों को हेल्थ डाइट किट भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि टीबी उन्मूलन जैसे जनहितकारी अभियानों को सफल बनाने में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता अनिवार्य है।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निक्षय मित्र समाज में टीबी रोगियों को पोषण एवं सहयोग प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह भागीदारी सरकार के प्रयासों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
डॉ. शांडिल ने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में सक्रिय योगदान दें और स्वस्थ हिमाचल निर्माण में सहभागी बनें।
इस अवसर पर तहसीलदार एंव मंदिर न्यास अधिकारी मनोहर लाल , सहायक पुलिस अधीक्षक स्माईला चौधरी ,एसएचओ ज्वालामुखी नाजर सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय बजाज, डाॅ आर के सूद, डाॅ रजनीश, डाॅ शिल्पी पांडे , मंदिर पुजारी शैलेन्द्र शर्मा, जितेश शर्मा और उदय शंकर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी तलब : आयोग ने तरन तारन उपचुनाव के दौरान एसएसपी के खिलाफ शिकायतों पर किया डीजीपी को तलब

चंडीगढ़ :  निर्वाचन आयोग ने पंजाब में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान तरन तारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ शिकायतों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की ललिता व प्रश्नोत्तरी में तृतीय वर्ष की दीक्षा रही अव्वल

सलूणी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

रोहित जसवाल। ऊना, 27 अगस्त। नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 7 सितंबर को ऊना में आयोजित होने वाली ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार को...
Translate »
error: Content is protected !!