स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव बीहड़ा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

by

गढ़शंकर। कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यहां पूरे देश में टीकाकरण मुहिम पूरे जोरों पर चल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार एस.एम.ओ पोसी डॉ रघुवीर सिंह की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गढ़शंकर के अंतर्गत आते गांव बीहडा के गुरुद्वारा सिंह सभा में समाजसेवी गोल्डी सिंह के विशेष सहयोग से कोरोना वैक्सीनेशन का विशेष कैंप लगाया गया। जिसकी शुरुआत समाजसेवी गोल्डी सिंह और चाचा बलवीर सिंह द्वारा की गई। शिविर के दौरान बड़ी गिनती में लोगों ने पहुंचकर वैक्सीनेशन लगवाई। इस अवसर पर गोल्डी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की सहूलियत को देखते हुए आज गांव बीहडा के गुरुद्वारा सिंह सभा में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है। जिसका लोगों को काफी लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कैंप का आयोजन बहुत ही शांत और सुखद मई माहौल में किया गया। इस अवसर पर गोल्डी सिंह द्वारा गांव की पंचायत के सहयोग से लोगों के लिए चाय और ठंडे मीठे जल का प्रबंध किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘वर्चुअल रियलिटी, गेमिंग और कोडिंग’ पर जिला रोजगार ब्यूरो होशियारपुर में कार्यशाला आयोजित

होशियारपुर, 11 अक्तूबर : जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो और मॉडल कैरियर सेंटर होशियारपुर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के सहयोग से 10 और 11 अक्तूबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिप्पलांवाला, सेंट जोसेफ...
article-image
पंजाब

Langeri Sports Club to Host 46

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan.27 : The meeting of all members of Langeri Sports Club in village Langeri, Hoshiarpur district, important decisions were taken regarding the annual football event. Club media secretary Paramjit Singh Pamma stated...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल

तरनतारन :  बठिंडा-तरन तारन नेशनल हाईवे स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। विवाह...
article-image
पंजाब

कैब ड्राइवर की हत्या : जैश का टेरर मॉड्यूल..कश्मीर से 3 लोग गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली निवासी कैब ड्राइवर अनिल कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक खतरनाक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया. इस केस में जम्मू-कश्मीर से तीन लोगों की...
Translate »
error: Content is protected !!