स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ागर्क कर रही सरकार -विशेषज्ञ डॉक्टर्स की 63 सीटें रद्द करवाकर : स्वास्थ्य व्यवस्था को सम्पूर्ण पतन की तरफ़ ले जा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

by
सरकार की तानाशाही के कारण प्रदेश को नहीं मिल पाएंगे 63 विशेषज्ञ  डॉक्टर्स,   हकों की कटौती के बाद अब लोगों के ख़ानें की कटौती करने पर उतरी सरकार
भाजपा की नीतियों को देख ज्यादा संख्या में पार्टी से जुड़ रहे लोग
एएम नाथ। मंडी :   सिराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार स्वास्थ्य विभाग को सम्पूर्ण पतन की ओर ले जा रही है। लोगो का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं। अब सरकार की नाकामी तानाशाही और हठधर्मिता के चलते हिमाचल प्रदेश को 63 विशेषज्ञ डॉक्टर्स नहीं मिल पाएंगे। इसका नुकसान आने वाले समय में प्रदेश को होगा। सिर्फ स्टाइपेन्ड न न देने की वजह से ऐसी स्थिति आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस के बाद की जाने वाली डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की डिग्री पर भी रोक लगा दी है।
यह रोक सरकार की तानाशाही के कारण लगाई गई है। क्योंकि सरकार जबकि डीएनबी कर रहे मेडिकल छात्रों को संबंधित निर्धारित स्टाइपेंड नहीं दे रही थी। जिसके बारे में डीएनबी कर रहे मेडिकल छात्रों ने एनबीईएमएस को पत्र लिख कर अवगत कराया था। जिसके बाद एनबीईएमसे ने हिमाचल सरकार से पत्र लिख कर जवाब मांगा था। बार बार पत्र लिखे जाने के बाद भी हिमाचल प्रदेश सरकार कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पायी, जिसके बाद हिमाचल के कोटे पर रोक लगा दी। डीएनबी कर रहे छात्रों को संबंधित राज्य सरकार अथवा मेडिकल कॉलेज द्वारा स्टाइपेंड दिया जाना एक अनिवार्य शर्त है। पहले से चिकित्सकों की कमी झेल रहे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए यह किसी कुठाराघात  से कम नहीं है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी तानाशाही से प्रदेश को कितना बड़ा नुकसान होगा। लोगों की जान बचाना। लोगों के लिए बेहतर और मानकीकृत इलाज देना सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं। इसी कारण ऐसा हुआ है। डीएनबी कर रहे समस्त मेडिकल छात्रों द्वारा हिमाचल सरकार को इस बारे में अवगत कराया गया था लेकिन सरकार मैं कोई सुनवाई नहीं। स्वास्थ्य विभाग में इस समय जो स्थिति है उसे अखबारों में हर दिन पढ़कर समझा जा सकता है। आईजीएमसी जैसे प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान बहुत सामान्य सी जांच की किटें उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर्स  महीनों तक काली पट्टी बांध कर मरीजों का इलाज करते रहे। डॉक्टर्स का एनपीए रोका गया। मरीजों को मिलने वाली बहुत सारी सुविधाएँ उनसे छीनी गई। हिमकेयर के तहत प्रदेश के लाखों लोगों को 5 लाख तक के नि:शुल्क इलाज पर सरकार ने पाबंदी लगा दी। जिसके कारण लोग इलाज कराने के लिए भी कर्ज लेने को विवश है। जब से सत्ता में सुक्खू सरकार आई है तब से हर दिन सरकार द्वारा कुछ ना कुछ हर हिमाचली से छीना जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था के संपूर्ण पतन की जिम्मेदारी सुक्खू सरकार की है। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों पर रहम करे और कम से कम सरकार द्वारा स्वास्थ्य से जुड़ी दी गई सुविधाओं को न छीनें।
जयराम ठाकुर ने कहा की प्रदेश भर से खबरें आ रही है की डिपो में मिलने वाले राशन और खाद्य तेल में भी इस बार सरकार द्वारा घटतौली की गई है। 900 ग्राम के पैक में 550 ग्राम तेल आ रहा है। लोगों के हकों पर कटौती करते करते सरकार अब लोगों के खाने पीने की चीजों में भी कटौती करने पर उतर आई है। एक तरफ पहले ही डिपो में मिलने वाले राशन कि मात्रा और दालों की संख्या घटाई गई इसके बाद उनके दाम में भारी वृद्धि की गई। जिससे लोगो के लिए डिपो का राशन खरीदना भी मुश्किल हो गया। अब इससे भी सरकार का जी नहीं भरा तो अब वजन में कटौती करने पर उतारू हो गई है। सरकार का यह कृत्य लोगो के हाथ से भोजन छीनने जैसा है। सरकार का काम लोगों का भरण-पोषण करना है न कि उन्हें मिल रहे राशन के दाम बढ़ाना और चोरी छुपे उनका वजन कम करना। यह सरकार का शर्मनाक कृत्य है जिसके लिए मुख्यमंत्री को भी माफी मांगनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को थुनाग में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत भाजपा मंडल सराज की समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी साथियों से आग्रह किया कि इस अभियान की सफलता हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने अभी तक निर्धारित लक्ष्य से बढ़कर सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद और ज्यादा लोगों का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। ये यही संदेश देता है कि जनता भाजपा की नीतियों को पसंद करती है और बार बार भाजपा को ही सत्ता में बैठाकर सेवा का  मौका देना चाहती है ताकि निरंतर विकास आगे बढ़ता रहे।   इस दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री भीष्म ठाकुर और टिक्कम राम, भाजपा नेता कमल राणा भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोस्त ने ही दोस्त को दी दर्दनाक मौत : कई टुकड़ों में काटकर खाली प्लॉट में फेंका शव

लुधियाना : लुधियाना की भारतीय कॉलोनी में पुलिस ने एक युवक का कटा हुआ शव एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया है। बता दें कि मृतक का सिर बाल्टी में रखा हुआ पाया...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 1772 केसों का मौके पर निपटारा – लोक अदालत के लिए जिले में 22 बैंचों का किया गया गठन

वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा होशियारपुर : पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक...
article-image
पंजाब

5 करोड़ नहीं दिए तो…..कबड्डी प्रमोटर रूपा से मांगी रंगदारी, गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा के नाम से दी गई धमकी

मोहाली :  पंजाब के कबड्डी को प्रमोट करने वाले रूपा सोहाना से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा बताया है। धमकी दी कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 के लिए दी बधाई

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को सचिवालय फोरम ऑफ लोड डिस्पैचर द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!