हटवास में 410 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर : आरएस बाली

by
चाहड़ी तथा हटवास में दो वर्षों में विकास पर व्यय किए चार करोड़,  विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं
एएम नाथ।  धर्मशाला, नगरोटा 11 फरवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार संसाधन बढ़ाने की दिशा में अनेक पग उठा रही है ताकि हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य के रूप में विकसित किया जा सके।
मंगलवार को चाहड़ी तथा हटवास पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरोटा के हटवास में चार करोड़ 10 लाख की लागत से स्पोट्र्स कांफ्लेक्स निर्मित किया जाएगा ताकि युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है तथा इसी के दृष्टिगत आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम भी आरंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान अपनी दस गारंटियों में से छह को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चाहड़ी तथा हटवास पंचायत में गत दो वर्षों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने पर चार करोड़ की राशि व्यय की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नियमों में बदलाव कर व्यवस्था में परिवर्तन कर रही है और कड़े फैसले ले रही है, जिसके आने वाले समय में सुखद परिणाम सामने आयेंगे। उन्होंने आज इन दोनों पंचायत के लोगों की समस्याओं को भी सुना उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और अन्य के लिए अधिकारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
’यह रहे उपस्थित’
एसडीएम मुनीश शर्मा, मान सिंह, प्रताप रियाड, अरुण कटोच, एक्शन पीडब्ल्यूडी राजीव शर्मा, एक्शन आईपीएच विवेक ठाकुर, एक्शन बिजली विभाग कमल चैधरी, बीएमओ रूबी भारद्वाज, बीडीओ लतिका, सीडीपीओ राजेश, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद और दीपाली, प्रधान छाया देवी,प्रधान निर्मला देवी,अन्य पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा क्लब, अन्य अधिकारी और लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्थाओं की भरमार, जनहित के मुद्दे पर खामोश सरकार : जयराम ठाकुर

पानी के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव करने से पता चलती है स्थिति की भयावहता  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मिले नेता तिपक्ष एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की बढ़ेगी मुश्किलें?… सीएजी रिपोर्ट में रडार पर ये 6 विभाग

दिल्ली में पिछले 5 सालों से आम आदमी पार्टी जिस तरह से सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश न करने से बच रही थी, अब उसकी मश्किलें ज्यादा बढ़ सकती है. बीजेपी की नई सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पार्षद और पूर्व विधायक गोगी के भांजे रोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ : केजरीवाल पंजाब से हिंदू लीडरशिप खत्म करने चाहते-चरणजीत चन्नी

लुधियाना : आम आदमी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को उपायुक्त ने किया सम्मानित

एएम नाथ। चंबा : मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शाम करीब साढ़े आठ बजे अपनी धर्मपत्नी नीना पठानिया सहित...
Translate »
error: Content is protected !!