हड़सर-मणिमहेश मार्ग पर भूस्खलन : चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत; झील में डुबकी लगाने के बाद लौट रहे थे घर

by

एएम नाथ । भरमौर। मणिमहेश यात्रा के दौरान हड़सर-मणिमहेश मार्ग पर रविवार को भूस्खलन हो गया, जिस कारण इसकी चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भूस्खलन रविवार सुबह के समय हड़सर से करीब नौ किलोमीटर ऊपर व दूसरे पड़ाव सुंदरासी के समीप हुआ।

मृतकों की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी स्वर्ण सिंह पुत्र सरवन सिंह गोलवाल गोगरा होशियारपुर और शेखर चंद्र पुत्र देशराज गांव बरोटा डाकघर ठाकुरद्वारा इंदौरा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। शवों को शाम को सिविल अस्पताल भरमौर लाया जा रहा था। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम आदि करवाने की औपचारिकताएं निपटाई जाएंगी।

जानकारी के अनुसार उक्त दोनों श्रद्धालु मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाने के बाद वापिस घर की और लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सुंदरासी के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होना शुरू हो गया। उक्त दोनों श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए तथा उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस पर अन्य श्रद्धालुओं की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही हड़सर-मणिमहेश मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम मेंबर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू टीम के सदस्य शवों को लेकर भरमौर की ओर आ रहे थे।

मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक हड़सर-मणिमहेश पैदल मार्ग पर तीन हादसों में भूस्खलन की चपेट में आने से तीन और एक श्रद्धालु की अचानक सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो चुकी है। इसके अलावा चंबा-भरमौर एनएच पर कार के रावी नदी में गिरने से पंजाब के तीन श्रद्धालु की मौत हुई है। कुल मिलाकर अब तक सात श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

अभिषेक यादव, एसपी चंबा : हड़सर-मणिमहेश मार्ग पर रविवार सवेरे सुंदरासी के पास भूस्खलन होने से दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। श्रद्धालुओं से अपील है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए सफर करें। सफर के दौरान पूरी तरह से सतर्क रहें ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा द्वारा प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन शुरू : कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा लामबंद हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ है। इसलिए कड़ा विरोध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ ज़िला स्तरीय नागनी मेला : DC हेमराज बैरवा ने की शोभा यात्रा की अगुवाई

एएम नाथ। नूरपुर, 20 जुलाई: श्रावण और भाद्र मास में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नागनी माता मेले का शुभारंभ आज शनिवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ नागनी पंचायत के भड़वार में हुआ जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनियोजित विकास को लेकर नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना ने लगाया जागरूकता शिविर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास को लेकर उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना द्वारा सोमवार को नगर परिषद के सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!