हथकड़ी लगाई : अमेरिका में मृतधारी युवक को कृपाण उतारने के लिए कहा, मना करने पर लगाई हथकड़ी

by

जालंधर । अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र के साथ वहां की पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि यह कोई रंगभेद या घृणा का मामला नहीं है। यह मामला कृपाण (सिरी साहिब) को लेकर हुआ है।
अमृतधारी सिख छात्र नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में अपने ककारों के अनुसार सिरी साहिब डालकर पहुंचा था, लेकिन वहां पर उसे सिरी साहिब उतारने के लिए कहा गया।इस पर सिख युवक ने वहां पर वर्दीधारी पुलिस ऑफिसर को बताया कि यह उसके धर्म की निशानी है। वह इसे उतार नहीं सकता। इसके बाद पुलिस अधिकारी सिख छात्र की पहनी हुई कृपाण को खुद ही उतारने की कोशिश करने लगा। पुलिस अधिकारी कहता है कि यदि तुमने किरपाण ना उतारी तो हथकड़ी लगानी पड़ेगी।
इसके बाद सिख युवक सोफे से उठकर अपने हाथ खुद ही पीछे कर लेता है। पुलिस अधिकारी अमृतधारी सिख युवक को हथकड़ी लगाकर अपने साथ ले जाता है। इस वीडियो के वायरल होते ही सिख जगत में खासा रोष पाया जा रहा है। सिख संगतों द्वारा अमेरिकी पुलिस अफसर के इस तरह के व्यवहार को लेकर कड़ी निंदा की जा रही है।
इसी बीच दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ट्वीट कर इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को विदेश मंत्रालय के पास भेजा गया है। वह अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में संपर्क करें और छात्र को तुरंत प्रभाव से पुलिस से छुड़वाएं।उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर कहा गया है कि छात्र पर जो भी उन्होंने वहां पर केस बनाया है उसे भी रद्द करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त होने पर एसआई मोहिंदर पाल को पुलिस थाना गढ़शंकर में दी गई विदायगी पार्टी

गढ़शंकर -01 फरवरी : पुलिस थाना गढ़शंकर में  पैंतीस वर्ष पूरा कर सेवानिवृत्त हुए एसआई मोहिंदर पालको विदायगी पार्टी दी गई और इस समय उनके द्वारा बताए बेहतरीन समय को याद किया गया। एडीशनल...
article-image
पंजाब

Joint and Concrete Efforts Must

Hoshiarpur/ July 23/ Daljeet Ajnoha :  Additional Deputy Commissioner (General) Amarbir Kaur Bhullar emphasized the need for joint and effective efforts to combat drug abuse while addressing a meeting with officials from various departments...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्र से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के कार्यायल कक्ष में आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक

तपोवन (एएम नाथ ) : आज अपराह्न 3:30 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने कार्यालय कक्ष में सत्र से पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष,...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या : नाली को लेकर कुछ लोगों के बीच चल रहा था विवाद

अबोहर : पंजाब के अबोहर के गांव कल्लरखेडा में गुरुवार सुबह नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में मौजूदा सरपंच पूनम रानी के पति शंकर जालप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!