हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाला गिरोह काबू : पुलिस ने 7 आरोपी ग्रिफ्तार

by

बठिंडा : रेलवे स्टेशन बठिंडा और संतपुरा रोड इलाके में यात्रियों व राहगीरों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का बठिंडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष और चार महिलाओं सहित कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह उर्फ मोजी (36), विशाल कुमार (24), शिवा (22), नीतू (32), किरण रानी उर्फ माही (40), मनप्रीत कौर (42) और सुखदीप कौर (40) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बठिंडा और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से रेलवे स्टेशन और संतपुरा रोड इलाके में लूटपाट की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में बताया गया था कि कुछ महिलाएं अकेले यात्रियों को प्रेम प्रस्ताव देकर या बहला-फुसलाकर सुनसान जगहों पर ले जाती थीं, जहां पहले से मौजूद उनके पुरुष साथी नकदी और कीमती सामान लूट लेते थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव के निर्देश पर विशेष जांच शुरू की गई। इस कार्रवाई की निगरानी एसपी (इन्वेस्टिगेशन) जसमीत सिंह, एसपी सिटी नरेंद्र सिंह और डीएसपी सिटी-1 अमृतपाल सिंह भाटी ने की। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर परविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि संतपुरा रोड इलाके में एक गिरोह सक्रिय है, जो वारदात के लिए थ्री-व्हीलर ऑटो का इस्तेमाल करता है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह की महिलाएं रात के समय रेलवे यात्रियों और राहगीरों को अश्लील इशारों व प्रेम जाल में फंसाती थीं। इसके बाद उन्हें एकांत स्थान पर ले जाकर ऑटो में सवार पुरुष साथियों की मदद से लूटपाट की जाती थी।

आरोपियों से पूछताछ जारी :  पुलिस ने थाना कोतवाली बठिंडा में मामला दर्ज कर सभी सातों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और गिरोह द्वारा पहले की गई वारदातों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल होशियारपुर पुलिस ने किए गिरफ्तार : तीन अन्य फरार, एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के नाम पर वसूली करके खिसकने की फिराक में थे

मुकेरियां/ होशियारपुर :   दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबलों को होशियारपुर पुलिस ने जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये...
article-image
पंजाब

जिले में 10 को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत: अपराजिता जोशी

होशियारपुर : सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिले में 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह लोक अदालत जिला एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूपेन को मनाने में नाकाम हुए राहुल : 22 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करेंगे बोरा

असम कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे को लेकर एक नया मोड़ आता दिख रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि वह 22 फरवरी...
article-image
पंजाब

गांव बिंजो में फुटबॉल टूर्नामेंट धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर जिले के गांव बिंजो में समूह नगर निवासियों, ग्राम पंचायत, प्रवासी भारतीयों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मैच बड़े ही धूमधाम...
Translate »
error: Content is protected !!