हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की कार का एक्सीडेंट : पति की मौत, कीरतपुर में गाड़ी के उड़े चिथड़े

by
एएम नाथ। कीरतपुर साहिब/ चंडीगढ़ :  मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। कीरतपुर साहिब में हुए इस सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद घूमने हिमाचल गए नवविवाहित जोड़े ने कभी सोचा नहीं होगा कि उनका ये साथ कुछ दिन का ही है।कार सवार में दो नवदंपती जोड़े सवार थे। वे यूपी से हिमाचल के लिए गए हुए थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं कार चालक समेत दो महिलाएं व एक पुरुष घायल हुआ है।
    पंजाब के कीरतपुर चंडीगढ़-मनाली मुख्य मार्ग पर सुबह 4 बजे भयानक सड़क दुर्घटना में एक कार का परखच्चे उड़ गए। कार की दूसरे वाहन के साथ टक्कर हुई है। हालांकि दूसरा वाहन मौके से फरार हो गया है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। कार को अज्ञात वाहन के साथ टकरा कर चकनाचूर हो गई। कार में शादी के बाद हनीमून मनाने गए दो नवविवाहित जोड़े सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय पुलिस और गड़मौड़ा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने घायलों को तुरंत बाहर निकाला और सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई खुशहाल सिंह ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कार की आगे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है के किस वाहन की चपेट में आने से यह भयानक हादसा हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
                   मृतक की पहचान नीरज ( 30 ) के तौर पर हुई है। उसका शव सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में रखवाया गया है। मौके पर मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड मिला है। दस्तावेजों की मदद घायलों के रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। मृतक नीरज के अलावा उसकी पत्नी शिल्पी (21), साहिल (30), सलोनी (20) पत्नी साहिल चारों की पहचान गांव अजयपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। गाड़ी का चालक आशीष निवासी सुभाष कॉलोनी करनाल हरियाणा का रहना वाला है। सभी घायलों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में रेफर किया गया है।
इस भयानक सड़क हादसे में घायल शिल्पी के पति नीरज की मौके पर ही मौत हो जाने से शिल्पी पूरी तरह से टूट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों नवविवाहित जोड़े शादी के बाद हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने गए हुए थे। सलोनी और साहिल की भी नई शादी हुई है। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

  अम्ब : होली के अवसर पर उस दौरान खुशियां गम में बदल गई, जब मैडी मेले में दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। दरअसल मैड़ी मेला में दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आई आपदा के वक्त कहां छिप गए थे : शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मंडी संसदीय क्षेत्र की अहम बैठक के बाद कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है।   यह बैठक शिमला स्थित राजीव भवन में हो रही है. बैठक...
article-image
पंजाब

हल्के का सर्वपक्षीय विकास एकमात्र उद्देश्य : मनीष तिवारी , गांव हाजीपुर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया

गढ़शंकर । श्री आनंदपुर साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि उनका एकमात्र उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास है और इसके तहत अकेले गांव हाजीपुर को विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने कहा कि 2 जून को सरेंडर करेंगे : सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को दी थी मोहलत

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार  को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!